Search

 
 
 

मुंबई: मुलुंड इलाके में मेट्रो पिलर का हिस्सा गिरा, 4 घायल, एक की मौत

मुंबई के मुलुंड (पश्चिम) इलाके में आज दोपहर शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया. यहां एलबीएस रोड स्थित निर्माणाधीन मेट्रो पिलर का एक ढांचा अचानक टूटकर गिर गया. जिसकी चपेट में कई गाड़ियां आ गई.
 

Mumbai/ Ranchi: मुंबई के मुलुंड (पश्चिम) इलाके में आज दोपहर शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया. यहां एलबीएस रोड स्थित निर्माणाधीन मेट्रो पिलर का एक ढांचा अचानक टूटकर गिर गया. जिसकी चपेट में कई गाड़ियां आ गई. जानकारी के मुताबिक, पिलर का हिस्सा एक ऑटो रिक्शा पर भी आ गिरा और उसमें सवार यात्रियों को चोटें आईं है. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 4 लोग घायल हो गए.


प्रत्यदर्शियों के मुताबिक, ये हादसा दोपहर करीब 12:20 बजे हुआ. एक ऑटो में सवार 4 लोग घायल हुए हैं और एक शख्स की मौत हुई है. इस हादसे में ऑटो का पिछला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज चल रहा है.

 

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर राहत और बचाव टीम पहुंची. वहीं, मुंबई फायर ब्रिगेड की टीम मौके से मलबा हटाने का काम शुरू किया. हादसे के बाद कुछ समय के लिए एलबीएस रोड पर यातायात बाधित रहा. दुर्घटना स्थल के आसपास लोगों की भीड़ जुट गई. पुलिस ने घटना स्थल की घेराबंदी कर, ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया, ताकि बचाव कार्य में कोई बाधा न आए.

 


आशंका जताई जा रही है कि निर्माणाधीन पिलर कमजोर था. हालांकि, हादसे के वास्तविक कारणों का पता तकनीकी जांच के बाद ही सामने आएगा. मेट्रो परियोजना से जुड़े इंजीनियरों और ठेकेदार कंपनी के अधिकारियों को घटनास्थल पर बुलाया गया है. स्थानीय प्रशासन ने कहा कि घटना की उच्चस्तरीय जांच होगी. यदि निर्माण में लापरवाही या सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने आती है तो जिम्मेदार एजेंसियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही