Search

 
 
 

पति पत्नी और पंगा 2 के साथ मुनव्वर फारुकी-सोनाली की धमाकेदार वापसी, नजर आएंगे ये कपल्स

Lagatar Desk :शो का नया सीजन 10 अक्टूबर 2026 से शुरू होगा. जो कलर्स टीवी पर प्रसारित किया जाएगा, जबकि दर्शक जियोहॉटस्टार पर भी इसे देख सकेंगे. शो का प्रसारण हर शनिवार और रविवार रात 9 बजे होगा.
 
फाइल फोटो

Lagatar Desk : टीवी पर इन दिनों कई रियलिटी शोज दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं. इसी बीच मुनव्वर फारुकी और सोनाली बेंद्रे का पॉपुलर रियलिटी शो पति पत्नी और पंगा सीजन 2 जल्द ही दर्शकों का मनोरंजन करने वाला है. 

 

 

शो का नया सीजन 10 अक्टूबर 2026 से शुरू होगा. जो कलर्स टीवी पर प्रसारित किया जाएगा, जबकि दर्शक जियोहॉटस्टार पर भी इसे देख सकेंगे. शो का प्रसारण हर शनिवार और रविवार रात 9 बजे होगा.

 

मुनव्वर और सोनाली फिर संभालेंगे शो की कमान

पिछले सीजन की तरह इस बार भी मुनव्वर फारुकी और सोनाली बेंद्रे शो को होस्ट करते नजर आएंगे. दोनों की होस्टिंग और शो में शामिल सेलिब्रिटी कपल्स की नोकझोंक दर्शकों के लिए खास आकर्षण रहने वाली है.

 

7 confirmed couples of Pati Patni Aur Panga 2 (pictures via Instagram)ये सेलेब्स आएगें नजर 

 

शो में नजर आएंगे कई मशहूर कपल्स

पति पत्नी और पंगा 2' में इस बार कई चर्चित सेलिब्रिटी जोड़ियां हिस्सा लेती नजर आएंगी. शो में दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया, राहुल वैद्य और दिशा परमार, अर्जुन बिजलानी और नेहा स्वामी, मनोज तिवारी और सुरभि तिवारी, दीपिका सिंह और रोहित राज गोयल, अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी के अलावा शब्बीर अलूवालिया और कांची कौल की जोड़ी भी शामिल है. 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही