Search

 
 
 

Munawar Faruqui का ग्रैंड बर्थडे सेलिब्रेशन, पार्टी की तस्वीरें वायरल

स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने हाल ही में 28 जनवरी को अपना 32वां जन्मदिन मनाया. बर्थडे सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिनमें वह दोस्तों साथ एंजॉय करते नजर आ रहे हैं.
 

Lagatar desk : स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने हाल ही में 28 जनवरी को अपना 32वां जन्मदिन मनाया. बर्थडे सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिनमें वह दोस्तों साथ एंजॉय करते नजर आ रहे हैं.

 

शेयर की तस्वीरों में मुनव्वर केक के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं. पार्टी वेन्यू को खूबसूरती से सजाया गया है और पीछे दीवार पर हैप्पी बर्थ़डे लिखा नजर आ रहा है. फैंस कमेंट सेक्शन में उन्हें जन्मदिन की बधाइयां दे रहे हैं 

 

हाल ही में मुनव्वर ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा,बर्थडे पोस्ट… हर रोज समझ आता है कि प्यार, दोस्ती और रिश्ते कमाना कितना जरूरी है. हर साल इसे और स्पेशल बनाने के लिए शुक्रिया.


बर्थडे पार्टी में कई फेमस हस्तियां शामिल हुईं. सोशल मीडिया पर्सनालिटी ओरी भी पार्टी का हिस्सा बने. इसके अलावा एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे भी उनके बर्थडे सेलिब्रेशन में पहुंचीं. मुनव्वर ने सोनाली के साथ फोटो शेयर की है. दोनों इससे पहले कलर्स टीवी के रियलिटी शो ‘पति पत्नी और पंगा’ में बतौर होस्ट साथ नजर आ चुके हैं.

 

बर्थडे पार्टी में एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे भी पहुंचीं. मुनव्वर ने उनके साथ फोटो शेयर की है. दोनों ही कलर्स टीवी के रियलिटी शो "पति पत्नी और पंगा" में एक साथ बतौर होस्ट नजर आ आए थे. इसके साथ ही स्टैंड-अप कॉमेडियन और यूट्यूबर समय रैना के साथ भी उन्होंने फोटो शेयर की है.

 

मुनव्वर ने स्टैंड-अप कॉमेडियन और यूट्यूबर समय रैना के साथ भी तस्वीर शेयर की है. वहीं, ग्रुप फोटो में क्रिस्टल डिसूजा, ऋत्विक धनजानी, सना मकबूल समेत कई सितारे नजर आ रहे हैं, जो मुनव्वर का जन्मदिन एक साथ सेलिब्रेट करते दिखे.

 

इसके साथ ही करण कुंद्रा, एल्विश यादव, अली गोनी, तेजस्वी प्रकाश, विक्की जैन और कई सितारें इस तस्वीर में नजर आ रहे हैं. सभी एक साथ कैमरे के सामने स्माइल करते हुए पोज दे रहे हैं. कमेंट सेक्शन में लोग दोस्ती की तारीफ कर रहे हैं.

 

इसके अलावा मुनव्वर ने अरबाज खान के साथ भी फोटो शेयर की है, जिसमें दोनों एक-दूसरे की तरफ देखकर हंसते नजर आ रहे हैं. एक अन्य तस्वीर में वह सना मकबूल के साथ पोज देते दिखे, जहां मुनव्वर सना की ओर देख रहे हैं और सना कैमरे की तरफ पाउट बनाती नजर आ रही हैं.


पार्टी की तस्वीरों में करण कुंद्रा, एल्विश यादव, अली गोनी, तेजस्वी प्रकाश, विक्की जैन समेत कई सेलेब्स एक साथ कैमरे के सामने स्माइल करते हुए पोज देते दिखाई दे रहे हैं. कमेंट सेक्शन में फैंस मुनव्वर की दोस्ती और बॉन्डिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही