Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुंगेर: रानी सती दादी मंदिर से लाखों के आभूषण की चोरी

बिहार में चोरों ने धार्मिक स्थल को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है. ताजा मामला मुंगेर के हवेली खड़गपुर नगर परिषद क्षेत्र का है. गुरुवार की देर रात मारवाड़ी टोला में राणी सती मंदिर से प्रतिमाओं पर लगे चांदी के मुकुट, तीर-धनुष छत्र लेकर चोर फरार हो गए. चोरी किए आभूषणों का वजन लगभग सवा किलो है. इनकी कीमत लाखों में है.
Advertisement
Advertisement

Munger : बिहार में चोरों ने धार्मिक स्थल को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है. ताजा मामला मुंगेर के हवेली खड़गपुर नगर परिषद क्षेत्र का है. गुरुवार की देर रात मारवाड़ी टोला में राणी सती मंदिर से प्रतिमाओं पर लगे चांदी के मुकुट, तीर-धनुष छत्र लेकर चोर फरार हो गए. चोरी किए आभूषणों का वजन लगभग सवा किलो है. इनकी कीमत लाखों में है.

 

जानकारी के अनुसार चोरों ने मंदिर के साइड में बने दरवाजे की कुंडी को तोड़कर अंदर प्रवेश किया और राम-जानकी मंदिर में स्थापित भगवान राम, लक्ष्मण और माता जानकी की प्रतिमाओं पर लगे तीन चांदी के मुकुट, दो चांदी के तीर और दो धनुष चोरी कर लिए. इसके अलावा खाटू श्याम बाबा मंदिर से एक चांदी का छत्र और रानी सती दादी मंदिर से भी एक चांदी का छत्र चोर अपने साथ ले गए.

 

चोरी की घटना का पता तब चला जब शुक्रवार की सुबह पुजारी मंदिर पहुंचे. उन्होंने देखा कि मंदिर का ताला टूटा हुआ है. उन्होंने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी. आसपास के सारे लोग मंदिर में इकट्ठा हो गए. उन्होंने अंदर जाकर देखा तो मंदिर से आभूषण गायब थे. 

 

लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि चोरों की पहचान की जा सके और उन्हें जल्द पकड़ने में मदद मिल सके.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही