Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पटना: मामूली विवाद में युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

जिले के बाढ़ अनुमंडल में मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया. पंडारक थाना क्षेत्र के लेमुआबाद गांव में गाली-गलौज के बाद एक युवक को गोली मार दी गई. गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.
Advertisement
Advertisement

Patna : जिले के बाढ़ अनुमंडल में मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया. पंडारक थाना क्षेत्र के लेमुआबाद गांव में गाली-गलौज के बाद एक युवक को गोली मार दी गई. गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. 

 

घर के पास खड़े थे अमन, तभी हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार लेमुआबाद गांव निवासी अमन कुमार अपने घर के पास खड़े थे. इसी दौरान किसी बात को लेकर कुछ लोगों से उनका बहस हो गया. देखते ही देखते कहासुनी बढ़ गई और दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज शुरू हो गई. इसी दौरान एक व्यक्ति ने अचानक हथियार निकालकर अमन कुमार पर गोली चला दी. गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े.

 

ग्रामीणों में मची अफरा-तफरी

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई. परिजनों और ग्रामीणों ने घायल अमन कुमार को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया. फिलहाल पटना के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है और डॉक्टर उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं.

 

4 -5 लोगों के शामिल होने का आरोप

घायल अमन कुमार ने बताया कि वह घर के पास खड़े थे, तभी कुछ लोग वहां पहुंचे और अचानक गोली चला दी. उन्हें यह समझने का भी मौका नहीं मिला कि आखिर गोली क्यों चलाई गई.
वहीं परिजनों का आरोप है कि गांव के ही कुछ लोग, जो अक्सर सामाजिक गतिविधियों में शामिल रहते हैं, उनमें से एक व्यक्ति अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और गोली चला दी. उनके अनुसार घटना के समय चार से पांच लोग मौजूद थे.

 

आरोपित मौके से फरार

परिजनों का कहना है कि आरोपित पहले से ही विवाद करने के इरादे से आए थे. मामूली बात को लेकर झगड़ा शुरू हुआ और फिर अचानक गोली चला दी गई. गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण घरों से बाहर निकल आए, लेकिन तब तक हमलावर मौके से फरार हो चुके थे.

 

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही पंडारक थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से पूछताछ की. फिलहाल आरोपितों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही