Search

 
 
 

Ranchi News : बिजली के खंभों पर लटकते फाइबर केबल को लेकर निगम सख्त, कंपनियों को 3 दिनों का अल्टीमेटम

Ranchi News : उन्होंने कहा कि कंपनियों द्वारा केबल बिछाने एवं रखरखाव के दौरान उचित व्यवस्था नहीं अपनाए गए है. इसकी वजह से शहर की सुंदरता प्रभावित हो रही है. राजधानी की प्रमुख सड़कों पर बिजली के खंभों पर लटकाए गए तारों के कारण शहर की छवि खराब हो रही है.
 
अपर नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण

Ranchi News : शहर के बिजली खंभों पर लटकते एवं अव्यवस्थित रूप से लगाए गए इंटरनेट ऑप्टिकल फाइबर केबल को लेकर नगर निगम सख्त हो गया है. अपर नगर आयुक्त संजय कुमार की अध्यक्षता में आज इंटरनेट फाइबर सेवा प्रदाता कंपनियों, दूरसंचार अवसंरचना एजेंसियों, केबल ऑपरेटरों एवं बिजली विभाग के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई.

 

इसे भी पढ़ें...

 

इस मौके पर रिलायंस, EDIPL, इंडस टावर, प्रोटो, बीएसएनएल समेत अन्य एजेंसियों के प्रतिनिधि शामिल हुए. बैठक के दौरान अपर नगर आयुक्त ने कहा कि बिजली के खंभों पर लगे ओवरहेड फाइबर केबल को व्यवस्थित करने के लिए कई बार मौखिक एवं लिखित रूप से निर्देश दिए जा चुके हैं. बावजूद इसके इस दिशा में अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई है.

 

उन्होंने कहा कि कंपनियों द्वारा केबल बिछाने एवं रखरखाव के दौरान उचित व्यवस्था नहीं अपनाए गए है. इसकी वजह से शहर की सुंदरता प्रभावित हो रही है. राजधानी की प्रमुख सड़कों पर बिजली के खंभों पर लटकाए गए तारों के कारण शहर की छवि खराब हो रही है.

 

कचहरी चौक से राजेंद्र चौक तक तीन दिनों में व्यवस्थित होंगे केबल

अपर नगर आयुक्त संजय कुमार ने एजेंसियों के प्रतिनिधियों के साथ कचहरी रोड का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने प्रतिनिधियों को दिखाया कि किस प्रकार बिजली के खंभों पर बेतरतीब ढंग से लटकते एवं अव्यवस्थित फाइबर केबल शहर की सुंदरता को प्रभावित कर रहे हैं.

 

निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि अगले तीन दिनों के भीतर कचहरी चौक से राजेंद्र चौक तक सभी लटकते एवं बेतरतीब ढंग से लगे फाइबर केबल को व्यवस्थित किया जाए.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही