Search

 
 
 

दुर्गापूजा को लेकर निगम अलर्ट, पंडालों में सुरक्षा से लेकर सफाई तक के निर्देश

Ranchi News: पंडालों में भीड़ को देखते हुए महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग प्रवेश और निकास की व्यवस्था करने को कहा गया है. सभी स्वयंसेवकों को पहचान पत्र पहनना होगा. आपात स्थिति में लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए इमरजेंसी एग्जिट को हर समय खाली करने का निर्देश दिया गया. पंडाल और आसपास के इलाकों में पर्याप्त रोशनी और सीसीटीवी कैमरों की निगरानी सुनिश्चित करने को भी कहा गया है.
 
नगर आयुक्त

Ranchi News: दुर्गापूजा को लेकर नगर आयुक्त ने पूजा समितियों को पंडालों में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया है. नगर निगम की सभी शाखाओं को दुर्गापूजा के दौरान 24 घंटे अलर्ट मोड में रहने को कहा गया है. नगर आयुक्त ने पूजा समितियों से कहा है कि पंडाल परिसर और आसपास पर्याप्त संख्या में डस्टबिन लगाए जाएं. लाउडस्पीकर से लगातार लोगों को जागरूक किया जाए. ताकि कूड़ा इधर-उधर न फेंकें और निर्धारित डस्टबिन में ही डालें.

 

महिला-पुरुषों के लिए अलग प्रवेश-निकास

पंडालों में भीड़ को देखते हुए महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग प्रवेश और निकास की व्यवस्था करने को कहा गया है. सभी स्वयंसेवकों को पहचान पत्र पहनना होगा. आपात स्थिति में लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए इमरजेंसी एग्जिट को हर समय खाली करने का निर्देश दिया गया. पंडाल और आसपास के इलाकों में पर्याप्त रोशनी और सीसीटीवी कैमरों की निगरानी सुनिश्चित करने को भी कहा गया है.

इसे भी पढ़ें - 

 

सड़क और फुटपाथ पर नहीं लगेगा अव्यवस्थित स्टॉल

पंडालों के आसपास लगने वाले स्टॉल और अस्थायी दुकानों को सड़क के फ्लैंक और फुटपाथ से पर्याप्त दूरी पर लगाने के निर्देश दिये गये हैं. इसके अलावा पंडाल परिसर में ऐसी कोई अनावश्यक चीज नहीं रखने को कहा गया है, जिससे भीड़ के आवागमन में रुकावट पैदा हो.

 

निगम की सभी शाखाएं रहेंगी अलर्ट

नगर आयुक्त ने निगम की संबंधित शाखाओं को अपने-अपने काम की जिम्मेदारी गंभीरता से निभाने के लिए निर्देश दिए. स्वच्छता शाखा को पंडालों और संपर्क मार्गों पर विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए. शहर में कहीं भी डंप किया हुआ कूड़ा नजर नहीं आना चाहिए. विद्युत शाखा को सभी स्ट्रीट लाइट की जांच कर खराब लाइटों को ठीक करने और अंधेरे वाले स्थानों यानी ब्लैक स्पॉट की पहचान करने का निर्देश दिए. इन स्थानों पर लाइटों की व्यवस्था करने को कहा गया है.

 

वहीं अंचल कार्यालयों की टीमें अपने-अपने क्षेत्र के पूजा पंडालों का नियमित निरीक्षण करेंगी. पूजा समितियों से समन्वय कर समस्याओं का मौके पर ही समाधान करने की कोशिश की जाएगी.


24 घंटे एक्टिव रहेगा कंट्रोल रूम

नगर आयुक्त ने पूजा समितियों के साथ लगातार संवाद बनाए रखने और उनके फीडबैक के आधार पर जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा है. निगम का कंट्रोल रूम 24 घंटे चालू रहेगा. किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई के लिए क्विक रिस्पांस टीम को भी अलर्ट मोड में रखा जाएगा. निरीक्षण के दौरान जिला स्कूल रामलल्ला दुर्गा पूजा समिति ने नगर आयुक्त को बताया कि पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए इस बार पंडाल परिसर में ही कृत्रिम विसर्जन कुंड बनाया जा रहा है. इसी कुंड में प्रतिमा विसर्जन की व्यवस्था होगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही