Ranchi News: शहर को अतिक्रमणमुक्त और यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए रांची नगर निगम ने बुधवार को विभिन्न इलाकों में अभियान चलाया. इस दौरान निगम की टीम ने अवैध संरचनाओं, होर्डिंग्स और सड़क के मीडियन पर बने किओस्क को हटाया.
रांची की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
नगर निगम की टीम ने सेटेलाइट चौक (डीपीएस चौक) के पास अवैध रूप से संचालित दो गैराजों को हटाया. निगम के अनुसार, सार्वजनिक स्थल पर अनधिकृत कब्जे के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा था. वार्ड संख्या-44 के दर्जी मोहल्ला स्थित जलसा सामुदायिक भवन के ऊपर अवैध रूप से लगाए गए तीन यूनिट होर्डिंग्स में से एक यूनिट को काटकर हटाया गया.
इसे भी पढ़ें:
निगम ने अवैध होर्डिंग्स के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रखने की बात कही है. अभियान के दौरान खेलगांव क्षेत्र में भी कार्रवाई की गई. यहां चार अवैध होर्डिंग्स को काटकर हटाया गया. निगम ने कहा कि सड़कों और सार्वजनिक स्थलों पर अनधिकृत होर्डिंग्स से यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है.
बरियातू रोड पर सड़क के मीडियन पर बनाए गए 30 से अधिक किओस्क को हटाया गया. इन संरचनाओं के कारण सड़क सुरक्षा, वाहन चालकों की दृश्यता और यातायात व्यवस्था प्रभावित हो सकती थी.
नगर निगम ने कहा कि शहर के सार्वजनिक स्थलों, सड़कों और यातायात मार्गों पर अनधिकृत रूप से लगाए गए होर्डिंग्स, मोनोपोल और अन्य अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

