Search

 
 
 

Dhanbad News: जनसुनवाई शिविर में नगर आयुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएं

धनबाद नगर निगम के कतरास कार्यालय में गुरुवार को जनसुनवाई शिविर का आयोजन किया गया. नगर आयुक्त आशीष गंगवार ने स्वयं लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए.
 
कोयले की राजधानी की खबरें

Dhanbad: धनबाद नगर निगम के कतरास कार्यालय में गुरुवार को जनसुनवाई शिविर का आयोजन किया गया. नगर आयुक्त आशीष गंगवार ने स्वयं लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए. इस दौरान निगम के अधिकारी, स्थानीय पार्षद और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे.

Uploaded Image

लोगों की समस्याएं सुनते नगर आयुक्त

जनसुनवाई में लोगों ने पंचगढ़ी बाजार में जलजमाव, सफाई व्यवस्था, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने में हो रही देरी, वार्ड संख्या-1 में नाली निर्माण में अनियमितता समेत कई समस्याएं नगर आयुक्त के समक्ष रखीं.

इसे भी पढ़ें: 

नगर आयुक्त ने कहा कि पंचगढ़ी बाजार में जलजमाव की समस्या के समाधान के लिए नाली निर्माण कराया जा रहा है.मानसून के कारण फिलहाल निर्माण कार्य रोका गया है लेकिन रेलवे द्वारा बंद की गई जल निकासी को फिर से चालू करा दिया गया है जिससे अब जलजमाव की समस्या में काफी राहत मिलेगी. 

 

उन्होंने लोगों से नालियों में कचरा नहीं फेंकने की अपील करते हुए कहा कि जहां भी नालियों पर अतिक्रमण किया गया है वहां पहले माइकिंग कर लोगों को स्वयं अतिक्रमण हटाने का अवसर दिया जाएगा. इसके बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो नगर निगम अभियान चलाकर उसे हटाएगा.

 

नगर आयुक्त ने यह भी बताया कि लिलोरी मंदिर के समीप स्थित पार्क में क्षतिग्रस्त हुई सुविधाओं की जल्द मरम्मत कराई जाएगी. उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनसुनवाई में प्राप्त सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही