- -नियमों का उल्लंघन कर चलाए जा रहे कोचिंग संस्थानों होगी सील
- -समय की मांग के लिए नोटराइज्ड शपथ पत्र के साथ देना होगा आवेदन
Ranchi News: नगर निगम क्षेत्र में चल रहे कोचिंग संस्थानों में भवन निर्माण संबंधी नियमों, पार्किंग व्यवस्था एवं विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नगर आयुक्त की अध्यक्षता में नगर परिसर में कोचिंग संस्थान संचालकों के साथ बैठक हुआ. इसमें विभिन्न कोचिंग संस्थानों के संचालन शामिल हुए. इस मौके पर निगम द्वारा पूर्व में निर्गत नोटिस के आलोक में संबंधित संस्थान संचालकों ने अपना पक्ष रखा.
नगर निगम ने बैठक के दौरान यह पाया गया कि अधिकांश कोचिंग संस्थान ऐसे भवनों में संचालित हो रहे हैं, जिनका स्वीकृत भवन नक्शा उपलब्ध नहीं है और पार्किंग की समुचित व्यवस्था भी नहीं है. इसके अतिरिक्त, आपातकालीन परिस्थितियों में विद्यार्थियों की सुरक्षित निकासी के लिए इमरजेंसी एग्जिट गेट नहीं बनाए गए.
अग्नि सुरक्षा से संबंधित आवश्यक फायर एनओसी की उपलब्धता में भी कमियां पाई गईं. कुछ कोचिंग संस्थान संचालकों द्वारा भवन का नक्शा प्रस्तुत किया गया, लेकिन जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि संबंधित भवनों के नक्शे आवासीय उपयोग के लिए स्वीकृत हैं, जबकि उनमें व्यावसायिक गतिविधियों के अंतर्गत कोचिंग संस्थानों का संचालन किया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें -
विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोपरि, नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं
नगर आयुक्त ने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है. भवन नक्शे, स्वीकृत उपयोग, पार्किंग एवं अग्नि सुरक्षा से संबंधित अनिवार्य किया जाए. नियमों में लागू प्रावधानों का उल्लंघन कर कोचिंग संस्थाए चलाए जा रहे थे. इन सभी कोचिंग संस्थानों के विरुद्ध नियमानुसार सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी. किसी भी संस्थान को नियमों की अनदेखी करते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा से समझौता करने की अनुमति नहीं दी जाएगी.
बैठक के दौरान कई कोचिंग संस्थान संचालकों ने अपने संस्थानों को स्थानांतरित करने के लिए अतिरिक्त समय देने का अनुरोध किया. नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि समय की मांग करने वाले संस्थान संचालकों को नोटराइज्ड शपथ पत्र (Notarized Affidavit) के साथ विधिवत आवेदन निगम प्रशासन को समर्पित करना होगा. प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार विचार किया जाएगा.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

