Ranchi News: खबर है कि ड्रग्स कारोबार को लेकर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने रांची के दो बार को समन किया है. जिसमें कहा गया है कि दोनों बार में ड्रग्स की आपूर्ति होती है. दोनों बार मालिकों को जिम्मी नामक ड्रग्स तस्कर के बयान के आधार पर समन किया गया है.
इसे भी पढ़ें:
उल्लेखनीय है कि 19 अक्टूबर को एनसीबी ने ड्रग्स तस्करी को लेकर रांची व जमशेदपुर में कई जगहों पर छापेमारी की थी. छापेमारी के दौरान एनसीबी ने जिम्मी नामक तस्कर को गिरफ्तार किया था. जिम्मी ने रांची और जमशेदपुर में ड्रग्स कारोबार और कारोबार से जुड़े लोगों के बारे में जानकारी दी है.
एनसीबी की छापेमारी के बाद दोनों शहरों के वैसे लोग परेशान हैं, जो इस कारोबार से जुड़े हुए हैं. क्योंकि ड्रग्स के जिस कारोबार की सूचना पर छापेमारी हुई थी, उसके तार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जुड़े हुए हैं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

