- 1200 सफाई मित्र, लाइटिंग के लिए 25 एवं पेड़ों की छंटाई के 4 टीमें तैनात
Ranchi News: आगामी छठ महापर्व के मद्देनजर नगर निगम द्वारा श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही है. शहर के 72 छठ घाटों को पूजा अर्चना के लिए तैयार की जा रही है. तालाबों और छठ घाटों के सम्पर्क पथों को जोड़ने वाले रास्तों की भी सफाई की जा रही है.
अपर नगर आयुक्त संजय कुमार के द्वारा सभी छठ घाटों को 8 जोन में बांटा गया है. छठ घाटों की तैयारी को लेकर वरीय पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है. प्रत्येक जोन में सहायक नगर आयुक्त, सहायक लोक स्वास्थ्य पदाधिकारी, सैनिटरी इंस्पेक्टर, जोनल सुपरवाइजर एवं वार्ड सुपरवाइजर को जिम्मेदारी सौंपी गई है.
इसे भी पढ़ें -
72 छठ घाटों पर 1200 से अधिक सफाई मित्र तैनात
शहर के सभी 72 छठ घाटों एवं उनके संपर्क मार्को की सफाई के लिए 1200 से अधिक सफाई मित्रों को लगाया गया है. घाटों एवं आसपास के क्षेत्रों में कूड़े का उठाव झाड़ू ग्रास कटिंग एवं ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया जा रहा है. घाटों के साथ-साथ श्रद्धालुओं के आवागमन वाले रास्तों की भी सफाई सुनिश्चित की जा रही है. प्रकाश व्यवस्था के लिए 25 टीमें प्रतिनियुक्त की गई है. पेड़ों की छंटाई के लिए 4 टीमें तैनात की गई है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

