- 3 दिन में मांगा जवाब, नहीं तो सील होगा भवन
Ranchi: बरियातू मुख्य मार्ग पर एक भवन में स्वीकृत नक्शे से दो मंजिला से अधिक निर्माण किए जाने का मामला सामने आया है. नगर निगम की नगर निवेशक शाखा के निरीक्षण में अनियमितता मिलने के बाद भवन मालिक को नोटिस जारी किया गया है. साथ ही निर्माण कार्य तत्काल बंद करने का आदेश दिया गया है.
नगर निगम के अनुसार, मोहसीन हसन रजा ने आलम हॉस्पिटल के सामने और MMCC हॉस्पिटल के बगल में स्थित भवन के लिए B+G+4 (बेसमेंट+ग्राउंड+4 मंजिल) का नक्शा स्वीकृत कराया था. लेकिन स्थल निरीक्षण में पाया गया कि स्वीकृत नक्शे के विपरीत भवन का निर्माण B+G+6 तक कर लिया गया है. यानी अनुमति से दो मंजिल से अधिक निर्माण किया गया है.
इसे भी पढ़ें -
जांच के दौरान भवन में अनिवार्य सेटबैक,गिफ्ट डीड और पार्किंग की व्यवस्था में भी अनियमितता पाई गई.इसके बाद संबंधित भवन के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.नगर निगम की ओर से 20 नवंबर को भवन पर नोटिस चस्पा किया गया। भवन मालिक को तीन दिनों के भीतर अपना स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है। निगम ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने या निर्माण में अनियमितता की पुष्टि होने पर अवैध निर्माण को हटाने के साथ भवन सील करने की कार्रवाई की जा सकती है।
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

