Search

 
 
 

रांची नगर निगम का 47वां स्थापना दिवस, मेयर बोलीं- नागरिकों को बेहतर सुविधा देना प्राथमिकता

Ranchi News : डिप्टी मेयर नीरज कुमार ने भी कर्मचारियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि शहरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिकता है. उन्होंने कर्मचारियों से नागरिकों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहते हुए काम करने की अपील की.
 
नगर निगम स्थापना दिवस

Ranchi News : रांची नगर निगम का 47वां स्थापना दिवस मंगलवार को निगम कार्यालय के आठवें तल पर मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत मेयर रोशनी खलखो, डिप्टी मेयर नीरज कुमार, नगर आयुक्त सुशांत गौरव और सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर की. इस मौके पर मेयर रोशनी खलखो ने निगम के सभी पदाधिकारियों और कर्मचारियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं.

 

इसे भी पढ़ें...

 

इस दौरान उन्होंने कहा कि निगम शहरवासियों को बेहतर और सुगम नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रहा है. कर्मचारियों को नागरिकों के साथ सरल और विनम्र व्यवहार करते हुए जनहित में अपने दायित्वों का तत्परता से निर्वहन करना चाहिए.

 

डिप्टी मेयर नीरज कुमार ने भी कर्मचारियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि शहरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिकता है. उन्होंने कर्मचारियों से नागरिकों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहते हुए काम करने की अपील की. 

 

कार्यक्रम में अपर प्रशासक संजय कुमार, सहायक लोक स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ. आनंद शेखर झा, कार्यालय अधीक्षण समेत नगर निगम के पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही