- आगामी त्योहारों को लेकर भी खास तैयारी
Ranchi News : नगर निगम में मेयर, डिप्टी मेयर, वार्ड पार्षद और नगर निगम के विभिन्न अधिकारियों के साथ निगम परिषद में बैठक हुई. इस दौरान विभिन्न पर्व त्योहार को लेकर केंद्र बिंदु बनाए गए हैं, जहां लोगों की समस्याओं को निबटाया जा सके. खासकर करम पूजा, दुर्गा पूजा, छठ समेत अन्य पर्व की तैयारी पर भी चर्चा की गई.
इसे भी पढ़ें...
इसके अलावा सभी वार्डों के करम अखड़ा की साफ-सफाई और लाइटों की व्यवस्था को लेकर भी चर्चा की गई. इस दौरान मेयर रोशनी खलखो ने कहा कि नगर निगम शहर में जर्जर भवनों को लेकर गंभीर है.
कचहरी स्थित जर्जर भवन को तोड़ने की प्रक्रिया होगी पूरी
मेयर ने कहा कि लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शहर में मौजूद जर्जर और खतरनाक भवनों को चिन्हित कर उन्हें जल्द तोड़ने की कार्रवाई की जाएगी. कचहरी स्थित आरआरडीए का जर्जर भवन भी नगर निगम और आरआरडीए के समन्वय से जल्द तोड़ा जाएगा.
नगर निगम की बैठक में पर्व-त्योहारों को लेकर शहर की साफ-सफाई पर भी विस्तार से चर्चा की गई. अखड़ों और पूजा स्थलों की साफ-सफाई को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं. इसके साथ ही सभी वार्डों के गली-मोहल्लों और प्रमुख स्थानों पर लाइट लगाने की तैयारी है. दुर्गा पूजा और अखड़ों तक लोगों की पहुंच को सुगम बनाने के लिए भी आवश्यक व्यवस्था पर चर्चा हुई.
मेयर ने कहा कि नगर निगम की ओर से डस्ट को लेकर टेंडर प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है. बैठक में सबसे अधिक चर्चा लाइट व्यवस्था को लेकर हुई. पर्व-त्योहार के दौरान शहर के विभिन्न स्थानों पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था की जाएगी, ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो.
बैठक में शहर के विकास कार्यों पर भी चर्चा हुई. पिछले तीन वर्षों से नगर निगम में चुनाव नहीं होने के कारण कई कार्य प्रभावित हुए थे. हाईकोर्ट के आदेश के बाद हरमू रोड पर पेवर ब्लॉक से पाथवे का काम शुरू हुआ था. लेकिन फ्लाईओवर निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद काम रोक दिया गया है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

