Search

 
 
 

Ranchi News: निगम की टीम ने सरकारी जमीन से खाली कराया अतिक्रमण, हटाए दो गैराज व 6 खटाल

Ranchi News: निगम ने शहरवासियों से सरकारी जमीन, सड़क, फुटपाथ, नाली और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण नहीं करने की अपील की है. अतिक्रमणकारियों को नियमानुसार पहले स्वयं कब्जा हटाने का अवसर दिया जाएगा.
 
निगम ने हटाया अतिक्रमण

Ranchi News: सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम ने मंगलवार को कार्रवाई की. वार्ड संख्या-45 के ग्वाला टोली, डोरंडा में अभियान चलाकर करीब 1 एकड़ 20 डिसमिल सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया. इस दौरान दो गैरेज, छह खटाल, एक शेडयुक्त दुकान समेत अन्य अवैध संरचनाओं को तोड़ दिया गया.

इसे भी पढ़ें: 

निगम के अनुसार, उक्त जमीन खाता संख्या-213 और प्लॉट संख्या-140 में दर्ज है. यहां लंबे समय से कब्जे की शिकायत के बाद निगम की ओर से कार्रवाई की गई. इससे पहले 3 सितंबर को संबंधित अतिक्रमणकारियों को नोटिस थमाया गया था. इसके बाद 48 घंटे के भीतर स्वयं अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया था. निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बावजूद कब्जा नहीं हटाया गया. इसके बाद निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की.

 

नगर निगम के अधिकारियों ने कहा कि सरकारी और सार्वजनिक भूमि का निजी या व्यावसायिक गतिविधियों के लिए इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. सरकारी भूमि और सार्वजनिक संपत्तियां जनहित से जुड़ी है. इनके संरक्षण को प्राथमिकता दी जा रही है. अतिक्रमणमुक्त कराई गई भूमि का भविष्य में स्थानीय लोगों की सुविधा और जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए उपयोग किए जाने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

 

निगम ने शहरवासियों से सरकारी जमीन, सड़क, फुटपाथ, नाली और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण नहीं करने की अपील की है. अतिक्रमणकारियों को नियमानुसार पहले स्वयं कब्जा हटाने का अवसर दिया जाएगा. निर्धारित अवधि में अतिक्रमण नहीं हटाने पर निगम की ओर से सख्त कार्रवाई की जाएगी. कब्जावाली स्थान को चिन्हित कर कब्जामुक्त कराया जाएगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही