Search

 
 
 

हरमू मुक्ति धाम से सहजानंद चौक तक चला निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान, 10 भवनों को नोटिस

नगर निगम शहर को अतिक्रमण मुक्त एवं यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए एक्शन मोड में दिख रहा है. प्रत्येक दिन शहर के विभिन्न स्थानों पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाए जा रहे हैं. इसी क्रम में आज हरमू मुक्ति धाम से सहजानंद चौक तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. इस दौरान सड़क किनारे सार्वजनिक भूमि पर अवैध रूप से चल रहे टाइल्स फ्लोरिंग को हटाए गया और अन्य अस्थायी संरचनाओं को तोड़ा गया.
 

Ranchi: नगर निगम शहर को अतिक्रमण मुक्त एवं यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए एक्शन मोड में दिख रहा है. प्रत्येक दिन शहर के विभिन्न स्थानों पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाए जा रहे हैं. इसी क्रम में आज हरमू मुक्ति धाम से सहजानंद चौक तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. इस दौरान सड़क किनारे सार्वजनिक भूमि पर अवैध रूप से चल रहे टाइल्स फ्लोरिंग को हटाए गया और अन्य अस्थायी संरचनाओं को तोड़ा गया.


इसके अलावा शनि मंदिर से मुक्ति धाम तक कुल 10 भवनों को निदम ने नोटिस थमाया. बेसमेंट में पार्किंग के लिए निर्धारित स्थान का व्यवसायिक उपयोग किए जा रहे थे. भवन मालिकों को निर्धारित समय पर सभी दस्तावेजों को निगम कार्यालय में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया.

 

नगर निगम ने शहर के सभी भवन मालिकों और बिल्डरों को निर्देश दिया है कि बेसमेंट व पार्किंग क्षेत्र का उपयोग केवल वाहन पार्किंग के लिए ही किया जाए. पार्किंग स्थल का व्यवसायिक उपयोग पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी. सार्वजनिक भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण स्वीकार्य नहीं है. 


निगम ने नागरिकों और व्यवसायियों से अपील की है कि सड़क, फुटपाथ और सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करें. भविष्य में भी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही