Search

विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर निगम का वृक्षारोपन अभियान, मेयर बोलीं- हर व्यक्ति लगाए एक पौधा

Ranchi: नगर निगम ने मरंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा स्टेडिएम में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया. इस अवसर पर सैकड़ों पौधे लगाए गए. कार्यक्रम में महापौर रौशनी खलखो, उप महापौर नीरज कुमार, नगर आयुक्त सुशांत गौरव, निगम के पदाधिकारी, कर्मी एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे. इस दौरान पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिए. इस अवसर पर महापौर रौशनी खलखो ने पर्यावरण संरक्षण दिए और संकल्प लेने का आह्वान किए औऱ कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए. रांची को 'क्लीन सिटी-ग्रीन सिटी’ के रूप में विकसित करने के लिए जनभागीदारी को आवश्यक बताया.


उप महापौर नीरज कुमार ने लोगों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने एवं लगाए गए पौधों के संरक्षण की अपील की. इसके साथ ही उन्होंने जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रत्येक घर में वर्षा जल संचयन (रेन वाटर हार्वेस्टिंग) को अपनाने की आवश्यकता बताई. नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने वृक्षारोपण की आवश्यकता एवं स्वच्छ पर्यावरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वच्छ, सुंदर एवं हरित रांची का निर्माण वर्तमान एवं आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने कहा कि पर्याप्त हरित क्षेत्र से लोगों को शुद्ध वायु, स्वच्छ जल एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध होगा.


कार्यक्रम के दौरान बांसुरी वादन एवं नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति हुई.पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं जनजागरूकता का संदेश दिया गया. साथ ही कूड़े के स्रोत पर पृथक्करण की चार श्रेणियों-हरा (गीला कचरा), नीला (सूखा कचरा), लाल (सैनिटरी वेस्ट) एवं काला (स्पेशल केयर वेस्ट) के महत्व की जानकारी भी दी गई. जगन्नाथपुर तालाब एवं नर्सरी तालाब के आसपास भी व्यापक वृक्षारोपण किया गया. इसके अतिरिक्त सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, जगन्नाथपुर सहित विभिन्न वार्डों में वार्ड पार्षदों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में 50-50 पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण के संदेश दिए.


मौके पर उप नगर आयुक्त रविंद्र कुमार, उप नगर आयुक्त गौतम प्रसाद साहू, सहायक नगर आयुक्त सहित निगम के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Scan QR Code
Available on App Store & Play Store
Download for Android Download for iOS

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//