Search

नगर पंचायत अध्‍यक्ष ने किया सब्‍जी मार्केट का निरीक्षण, 20 फीट पीछे दुकान लगाने की अपील

Latehar: नगर पंचायत अध्‍यक्ष महेश सिंह सोमवार को एक्‍शन में दिखे. उन्‍होंने नगर प्रबंधक जया लक्ष्‍मी भगत और राजकुमार वर्मा के साथ शहर के धर्मपुर स्थित सब्‍जी मार्केट का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्‍होंने सड़कों पर फल व सब्‍जी की दुकान लगाने वाले दुकानदारों से सड़क से कम से कम 20 फीट पीछे अपनी दुकान लगाने की अपील की.
 
उन्‍होंने कहा कि सड़कों पर दुकान लगाने के कारण अक्‍सर सड़क जाम की स्थिति होती है. लोग भी सड़कों पर ही अपनी साइकिल व मोटरसाइकिल लगाते हैं. इससे भी अक्‍सर जाम लगता है. उन्‍होंने कहा क‍ि दुकानों को सड़क से 20 फीट पीछे लगाने से खाली जगह में लोग अपने वाहनों को लगा सकते हैं. 

उन्‍होंने धर्मपुर मोड़ व पोस्‍ट ऑफिस के पास सब्‍जी और फल बेचने वाले दुकानदारों से भी वहां अपनी दुकान  नहीं लगा कर सब्‍जी मार्केट में अपनी दुकानों लगाने की अपील की. महेश सिंह ने कहा कि लातेहार को स्‍वच्‍छ, स्‍वस्‍थ्‍य, सुंदर व विकसित बनाने के लिए सामुहिक प्रयास आवश्‍यक है. मौके पर गौरव दास, रितेश कुमार निक्‍कू, पंकज यादव व सोनू सिंह आदि मौजूद थे. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही