Search

 
 
 

LAGATAR EXCLUSIVE : प्रिंस खान का गुर्गा राणा राहुल सिंह को नहीं मिला हथियार लाइसेंस, SSP ने एक साल पहले की थी अनुशंसा

झारखंड का चर्चित अपराधी प्रिंस खान का कथित गुर्गा राणा राहुल प्रताप सिंह को अब तक हथियार का लाइसेंस जारी नहीं किया गया है. सूत्रों के अनुसार, करीब एक साल पहले राणा राहुल सिंह ने रांची के आर्म्स मजिस्ट्रेट कार्यालय में हथियार लाइसेंस के लिए आवेदन दिया था.
 
प्रिंस खान का कथित गुर्गा राणा राहुल सिंह की फाइल

Ranchi :  झारखंड का चर्चित अपराधी प्रिंस खान का कथित गुर्गा राणा राहुल प्रताप सिंह को अब तक हथियार का लाइसेंस जारी नहीं किया गया है. सूत्रों के अनुसार, करीब एक साल पहले राणा राहुल सिंह ने रांची के आर्म्स मजिस्ट्रेट कार्यालय में हथियार लाइसेंस के लिए आवेदन दिया था.

 

आवेदन मिलने के बाद निर्धारित प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी की गई और लगभग एक साल पहले रांची एसएसपी की ओर से फाइल गोपनीय शाखा के माध्यम से उपायुक्त (डीसी) कार्यालय भेजी गई थी.

 

एसएसपी कार्यालय से भेजे गए पत्र में राणा राहुल सिंह को बड़ा पिग (सुअर) कारोबारी बताते हुए सुरक्षा कारणों से हथियार लाइसेंस देने की अनुशंसा की गई थी. हालांकि, फाइल डीसी कार्यालय पहुंचने के बाद भी इस पर अंतिम निर्णय नहीं लिया गया.

 

बताया जा रहा है कि आवेदक की पृष्ठभूमि और अन्य तथ्यों की जांच को देखते हुए लाइसेंस जारी नहीं किया गया.  सूत्रों का कहना है कि सुरक्षा एजेंसियों की रिपोर्ट और आपराधिक कनेक्शन की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने लाइसेंस जारी करने में सावधानी बरती है.

 

फिलहाल, राणा राहुल सिंह को हथियार का लाइसेंस नहीं दिया गया है.

 

पहले आपने पढ़ा...

 

प्रिंस खान से जुड़ी अन्य खबरें भी पढ़ें....

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही