Search

नगर निकाय चुनाव : नामांकन के अंतिम दिन उमड़ी उम्मीदवारों व समर्थकों की भीड़

Ranchi: नगर निकाय चुनाव को लेकर सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है. नामांकन के अंतिम दिन समाहरणालय परिसर में उम्मीदवारों और उनके समर्थकों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है.प्रत्याशी ढोल-नगाड़े, बैनर और समर्थकों के साथ जुलूस की शक्ल में नामांकन स्थल पहुंच रहे हैं.
 
शब-ए-बरात के अवसर पर सरकारी कार्यालयों में छुट्टी है. चुनाव से संबंधित कार्य हो रहा है. नगर निकाय चुनाव को लेकर समाहरणालय को नामांकन कार्य के लिए खोला गया. समाहरणालय बी ब्लॉक में मेयर पद के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी रही, जबकि ए ब्लॉक में वार्ड पार्षद पद के लिए नामांकन दाखिल किया जा रहा है.

वार्ड पार्षद उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग वार्ड के अनुसार कमरे बनाए गए थे. नामांकन के दौरान दोनों ब्लॉकों में समर्थकों द्वारा अपने-अपने उम्मीदवारों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की गई. प्रत्याशियों का रंग-बिरंगी और सुगंधित फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया जा रहा है. लोग बधाई दे रहे हैं.

नामांकन स्थल पर उम्मीदवारों के पीछे बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भीड़ देखी गई, जो उनका उत्साह बढ़ा रहे हैं. मेयर और वार्ड पार्षद पद के उम्मीदवारों ने रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन भी किया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही