Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

निकाय चुनाव: रामगढ़ में मतदान पदाधिकारियों को दिया गया द्वितीय चरण का प्रशिक्षण

Ramgarh: नगर निकाय चुनाव सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन के उद्देश्य से शनिवार को गांधी स्मारक प्लस टू उच्च विद्यालय में पीठासीन पदाधिकारी एवं अन्य मतदान पदाधिकारियों को द्वितीय चरण का प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण के दौरान ट्रेनरों ने मतदान प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी.

 

इसमें मतदान केंद्र पर दायित्वों का निर्वहन, मतदान सामग्री का सही उपयोग, सीलिंग, मतदान की गोपनीयता, मतदाताओं की पहचान तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य करने बातें बताई गई.

 

प्रशिक्षण सत्र में पदाधिकारियों की शंकाओं का समाधान करते हुए उन्हें मतदान के दिन उत्पन्न होने वाली संभावित परिस्थितियों से निपटने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया गया. साथ ही सभी को निर्देश दिया गया कि वे प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी के अनुरूप अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए निर्वाचन प्रक्रिया को सफल बनाएं. प्रशिक्षण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पीठासीन पदाधिकारी, प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय मतदान पदाधिकारी सहित संबंधित पदाधिकारी शामिल हुए. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही