Search

 
 
 

रांची: मेयर पद प्रत्याशी सुजाता कच्छप को राजद का समर्थन

झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रदेश कार्यालय, रांची में आज एक बैठक आयोजित की गई. बैठक के उपरांत प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें नगर निकाय चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण घोषणा की गई.
 

Ranchi : झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रदेश कार्यालय, रांची में आज एक बैठक आयोजित की गई. बैठक के उपरांत प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें नगर निकाय चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण घोषणा की गई.

 

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए झारखंड प्रदेश युवा राजद के अध्यक्ष रंजन कुमार यादव ने बताया कि राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव एवं झारखंड प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव के निर्देशानुसार झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल ने रांची नगर निगम के मेयर पद के लिए सुजाता कच्छप को समर्थन देने का ऐलान किया है.

 

सुजाता कच्छप रांची नगर निगम के वार्ड संख्या-7 से लगातार तीन बार पार्षद रह चुकी हैं. वर्ष 2026 के नगर निगम चुनाव में वह वार्ड संख्या-7 से पार्षद पद की उम्मीदवार होने के साथ-साथ मेयर पद के लिए भी अपनी दावेदारी पेश कर रही हैं.

 

रंजन कुमार यादव ने कहा कि पार्टी ने कच्छप के पूर्व पार्षद कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों को देखते हुए उन्हें समर्थन देने का निर्णय लिया है. उन्होंने वार्ड संख्या-7 में कई महत्वपूर्ण विकास कार्य कराए हैं और उसे रांची नगर निगम के एक आदर्श वार्ड के रूप में स्थापित किया है. 

 

पार्टी ने उन्हें एक ईमानदार, कर्मठ और जुझारू समाजसेविका बताते हुए कहा कि वह जनता के सुख-दुख में हमेशा शामिल रहती हैं और अपने वार्ड के अलावा रांची के अन्य क्षेत्रों में भी सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही