Search

 
 
 

रांची: मेयर प्रत्याशी सुरेंद्र लिंडा का धुआंधार जनसंपर्क अभियान

शहर में नगर निकाय चुनाव की राजनितिक सरगर्मी तेज हो गई है. मेयर प्रत्याशी सुरेद्र लिंडा ने अपना जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है.
 

Ranchi : शहर में नगर निकाय चुनाव की राजनितिक सरगर्मी तेज हो गई है. मेयर प्रत्याशी सुरेद्र लिंडा ने अपना जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है. इस दौरान शहर के पिस्का मोड़, कोकर, नगाड़ा टोली, मोरहाबादी, समेत अन्य इलाकों में जोरदार जनसंपर्क अभियान चलाया.

 

अपने सैकडों समर्थकों के साथ सुबह से लेकर रात तक लोगों के घर तक पहुंच रहे है. क्रमांक संख्या 10 और चुनाव चिन्ह कैमरा छाप को लेकर हाथों से पंपलेट बांटते हुए दिख रहे है. हाथ जोड़कर भारी मतों से विजय बनाने की विनती कर रहे है.

 

लोगों के घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात कर रहे हैं. मेयर बनने के बाद समस्याओं के समाधान के लिए त्वरित कारवाई करने की बात की है. सरकारी योजनाओं की लाभ लोगों तक आसानी से पहुंचाई जाएगी.

 

शहर को समार्ट सिटी बनाने पर जोर दिया है. सभी वार्ड पार्षद के बीच समन्यव स्थापित किए जाएंगे और शहर को साफ स्वच्छ और बेहतर बनाए जाएंगे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही