Search

 
 
 

Ranchi News: पांच सूत्री मांगों को लेकर निगम कर्मचारी संघ का प्रदर्शन 20 अगस्त को

Ranchi News: नगर निगम कर्मचारी संघ ने कर्मचारियों और उनके आश्रितों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर 20 अगस्त को प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है. यह प्रदर्शन नगरीय प्रशासन निदेशालय के समक्ष होगा.
 
रांची नगर निगम

Ranchi News: नगर निगम कर्मचारी संघ ने कर्मचारियों और उनके आश्रितों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर 20 अगस्त को प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है. यह प्रदर्शन नगरीय प्रशासन निदेशालय के समक्ष होगा.

इसे भी पढ़ें: 

संघ ने निदेशक, नगरीय प्रशासन निदेशालय को पत्र भेजा है औऱ मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह किया है. संघ ने कहा है कि मैट्रिक एवं नन-मैट्रिक मृत निगम कर्मियों के आश्रितों की अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति पद सृजित नहीं होने के कारण लंबित है.

रांची की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

संघ ने कहा कि रांची नगर निगम में इंटर पास कुल 37 आश्रितों में से 16 की नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है, जबकि 21 आश्रितों की नियुक्ति पद स्वीकृत नहीं होने के कारण अटकी हुई है. संघ ने कहा कि निगम के कुछ कार्यरत कर्मचारियों के अन्य निकायों में स्थानांतरण होने पर रिक्त पदों पर आश्रितों की नियुक्ति का रास्ता निकाला जा सकता है.

 

संघ ने सेवानिवृत्त निगम कर्मचारियों की पेंशन में 20 प्रतिशत कटौती का भी विरोध किया है.पत्र मं  कहा गया है कि पूर्व में उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में राज्य कर्मियों के समान पेंशन का भुगतान किया जा रहा था. लेकिन नगर विकास एवं आवास विभाग 25 अप्रैल के आदेश के बाद पेंशन में 20 प्रतिशत कटौती की गई है. संघ ने इस मामले में भी उचित निर्णय लेने की मांग की है.

 

मृत निगम कर्मचारियों की विधवा और आश्रितों को पारिवारिक पेंशन का लाभ नहीं मिलने का मामला भी संघ ने उठाया है. संघ ने कहा कि निगम की ओर से पारिवारिक पेंशन का भुगतान केवल पांच वर्षों तक किए जाने की बात कही जा रही है, जो न्यायसंगत नहीं है. 

 

संघ ने सरकार की अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का हवाला देते हुए इस व्यवस्था पर पुनर्विचार की मांग की है. इसके अलावा सोनिया कच्छप और रजनी तिर्की नामक दो आश्रितों की सेवापुस्त उपलब्ध नहीं होने के कारण अनुकंपा नियुक्ति लंबित होने का मामला भी संघ ने उठाया है.संघ ने संबंधित विभाग से दोनों मामलों का समाधान कराने की मांग की है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही