Ranchi News: रांची- खान विभाग में जिला खनन पदाधिकारियों (DMO) की नियुक्ति को जांच के दायरे में शामिल नहीं किया गया है. जिला खनन पदाधिकारियों की नियुक्ति वर्ष 2016 में जारी विज्ञापन के आलोक में हुई थी.
रांची की खबरों के लिए यहां क्लिक करें:
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने CID में मिले तथ्यों के अधार पर राज्य सरकार ने उन सभी परीक्षाओं को रद्द करने की घोषणा की थी, जिसमें TDPL शामिल रहा है. इसके अलावा वर्ष 2014 से हुई सभी नियुक्ति परीक्षाओं में संभावित अनियमितता के मद्देनजर जांच कराने की घोषणा भी की गयी थी. इस घोषणाओं के मद्देनजर कार्मिक प्रशासनिक विभाग ने परीक्षा रद्द करने, परीक्षा प्रक्रिया स्थगित करने और जांच कराने से संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है.
इसमें 22 परीक्षाओं को रद्द करने, 6 की प्रक्रिया को स्थिगत करने और 17 परीक्षाओं को जांच के दायरे में शामिल करने का उल्लेख किया गया है. जांच के दायरे में शामिल परीक्षाओं की सूची में झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा की गयी जिला खनन पदाधिकारियों की नियुक्ति शामिल नहीं है. आयोग ने विज्ञापन संख्या 8/25 के सहारे जिला खनन पदाधिकारियों के कुल पांच पदों पर नियुक्ति की थी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


