- घटना में प्रयुक्त बाइक और डंडा भी बरामद
- पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
Bokaro : बोकारो पुलिस ने लापता युवक सागर कुमार की गुत्थी को सुलझा लिया है. सागर कुमार का शव अग्रडीह गांव के समीप सिद्धटांड जंगल स्थित एक कुंए से बरामद किया गया है. जबकि घटना में प्रयुक्त बाइक और डंडा भी पुलिस ने बरामद कर लिया है.
चास अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) वेदांत शंकर ने बताया कि बरमसिया ओपी में सागर कुमार की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी. मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने वैज्ञानिक जांच शुरू की.
साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने भवानीडीह निवासी मानिक मांझी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की. पूछताछ में उसने सागर कुमार की हत्या कर शव फेंकने की बात की. उसने पूछताछ में बताया कि पत्नी से अवैध संबंध के शक में उसने सागर कुमार की हत्या कर दी.
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर शव को जंगल से बरामद कर लिया. इसके बाद बरामद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं आरोपी को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment