Search

 
 
 

मुरहू हिंसा : खूंटी में हालात तनावपूर्ण, विरोध में आज भी बाजार बंद का ऐलान

रामनवमी जुलूस के दौरान मुरहू में हुए कथित पत्थरबाजी के बाद खूंटी में माहौल तनावपूर्ण है. घटना को लेकर विभिन्न संगठनों में आक्रोश देखा जा रहा है.
 
लोगों ने देर शाम मशाल जुलूस निकालकर विरोध जताया

Ranchi :  रामनवमी जुलूस के दौरान मुरहू में हुए कथित पत्थरबाजी के बाद खूंटी में माहौल तनावपूर्ण है. घटना को लेकर विभिन्न संगठनों में आक्रोश देखा जा रहा है. सोमवार को बुलाए गए बंद का असर पूरे जिले में साफ नजर आया, जिले की अधिकांश दुकानें बंद रहीं और सड़कों पर आवाजाही भी कम रही. वहीं आज भी बंद का ऐलान किया गया है. 

 

मशाल जुलूस निकालकर जताया विरोध

लोगों ने सोमवार की शाम मशाल जुलूस निकालकर अपनी नाराजगी जाहिर की. जुलूस शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए आगे बढ़ा, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. प्रदर्शन के दौरान राज्य सरकार के एक मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की गई और प्रतीकात्मक विरोध भी दर्ज कराया गया.

 

निष्पक्ष जांच की मांग तेज

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और असली दोषियों पर कार्रवाई की जाए. कुछ लोगों का आरोप है कि पुलिस कार्रवाई में पक्षपात हो रहा है और निर्दोष लोगों को हिरासत में लिया गया है. संगठनों ने साफ किया कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कदम नहीं उठाया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा.


प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा बढ़ाई गई

प्रशासन ने स्थिति को देखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. कई जगहों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए गए हैं और निषेधाज्ञा लागू की गई है. अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं. मामले में अब तक कई प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी हैं और जांच जारी है. 

 

आज फिर बंद की तैयारी

विभिन्न संगठनों ने मंगलवार को दोबारा बंद का आह्वान किया है. इसको लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही