Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बुधवार को झारखंड मंत्रालय में दक्षिण पूर्व रेलवे, रांची मंडल के डीआरएम के.एन. सिंह ने मुलाकात की. इस दौरान डीआरएम ने मुख्यमंत्री को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित मुरी और पिस्का रेलवे स्टेशन के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए औपचारिक आमंत्रण पत्र सौंपा.
बताया गया कि पुनर्विकसित दोनों रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन 17 जुलाई 2026 को किया जाएगा. इस अवसर पर रेलवे अधिकारियों ने परियोजना से जुड़ी तैयारियों की भी जानकारी मुख्यमंत्री को दी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment