Search

 
 
 

मुजफ्फरपुर: बस व कार की जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, कई घायल

बिहार से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर आ रही है. मामला मुजफ्फरपुर का है, जहां मंगलवार की सुबह मनिकपुर-देवरिया रोड पर बस-कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई.
 

Muzaffarpur : बिहार से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर आ रही है. मामला मुजफ्फरपुर का है, जहां मंगलवार की सुबह मनिकपुर-देवरिया रोड पर बस-कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. 

 

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. मौके पर ही कार सवार दो लोगों की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है. यह हादसा लालू छपरा के पास हुआ.

 

टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए. लोगों ने कार सवार को निकालने की कोशिश की पर कार बस के अगले हिस्से में घुस गई थी. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी.

 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार से बड़ी मशक्कत के बाद दोनों के शव को बाहर निकलवाया. घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया.  घटना के बाद यातायात पूरी तरह बाधित हो गया.

 

लोगों ने पूछताछ में बताया कि सुबह के समय थोड़ा कुहासा था. तभी एक बस सवारी लेकर जारी रही थी तभी विरपीत दिशा से आ रही कार की बस से सीधी भिड़ंत हो गई.

 

पुलिस ने बताया कि दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. बस सवार कुछ लोगों को भी चोटें आई है जिन्हें इलाज के नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मृतकों के बारे में पूछताछ की जा रही है. कार बेतिया से पटना की ओर जा रही थी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही