Search

 
 
 

Muzaffarpur : नाला खुदाई में पीएनजी पाइपलाइन फटी, गैस रिसाव से सात छात्राएं बेहोश

जिले के मुशहरी थाना क्षेत्र के रोहुआ हाट के पास शुक्रवार की सुबह करीब 11:30 बजे बड़ा हादसा हो गया. यहां जेसीबी मशीन से नाला खुदाई के दौरान पीएनजी गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई. पाइपलाइन फटने से गैस रिसाव शुरू हो गया, जो पास में स्थित मिडिल और हाई स्कूल तक फैल गई.
 
बिहार की खबरें

Muzaffarpur :  जिले के मुशहरी थाना क्षेत्र के रोहुआ हाट के पास शुक्रवार की सुबह करीब 11:30 बजे बड़ा हादसा हो गया. यहां जेसीबी मशीन से नाला खुदाई के दौरान पीएनजी गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई. पाइपलाइन फटने से गैस रिसाव शुरू हो गया, जो पास में स्थित मिडिल और हाई स्कूल तक फैल गई. 

 

गैस के संपर्क में आने से हाईस्कूल की सात छात्राएं बेहोश हो गईं. सभी को तुरंत मुशहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. 

Uploaded Image

जेसीबी लगने से फटा पाइपलाइन 

स्कूल के शिक्षकों के अनुसार, सड़क किनारे जेसीबी मशीन से नाला खोदने का काम चल रहा था. इसी दौरान मशीन से पीएनजी गैस पाइपलाइन फट गई और तेजी से गैस रिसाव होने लगा. कुछ ही देर में गैस स्कूल परिसर तक पहुंच गई और देखते ही देखते स्कूल के कमरों में गैस भरने लगी.

 

इसके बाद एहतियातन शिक्षकों ने बिना देर किए सभी छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाला और स्कूल की छुट्टी कर दी. हालांकि हाई स्कूल की सात छात्राएं गैस के संपर्क में आने से बेहोश हो गईं, जिसके बाद उन्हें मुशहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया. 

 

Uploaded Image

जांच में जुटा प्रशासन

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंची और गैस रिसाव पर काबू पाने का काम शुरू किया. साथ ही प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच भी शुरू कर दी है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही