Search

 
 
 

मुजफ्फरपुरः 25 कार्टन शराब के साथ दो गिरफ्तार

उत्पाद विभाग की टीम ने कांटी थाना क्षेत्र के सदातपुर मोड़ से एक नागालैंड नंबर की ट्रक से 25 कार्टन विदेशी शराब व बीयर बरामद किया है.
 


Muzaffarpur: उत्पाद विभाग की टीम ने कांटी थाना क्षेत्र के सदातपुर मोड़ से एक नागालैंड नंबर की ट्रक से 25 कार्टन विदेशी शराब व बीयर बरामद किया है. यह ट्रक वैशाली जिला के हाजीपुर इंडस्ट्रियल एरिया से 2000 कार्टन मिनरल वाटर लोड करके असम के गुवाहाटी जा रही थी.

 

छापेमारी के दौरान ट्रक के मालिक सह चालक शेखपुरा जिला के बरबीघा थाना के पिंजड़ी निवासी अजय कुमार व खलासी सोनू कुमार के रूप में किया गया है. ट्रक मालिक अपने परिवार के साथ मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र के गोबरसही चाणक्य बिहार कॉलोनी में किराये के मकान में रहता है.

 

उत्पाद थानेदार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कांटी थाना क्षेत्र के सदातपुर सुधा डेयरी के समीप नागालैंड नंबर की ट्रक से शराब के कार्टन अनलोड किया जा रहा है. सूचना के आलोक में उनकी टीम ने घेराबंदी करके ट्रक को जब्त कर लिया. चालक के केबिन में एक तहखाना बनाकर 25 कार्टन बियर व विदेशी शराब छिपा कर रखा था.
 

ट्रक मालिक सह चालक अजय कुमार ने बताया कि वह हाल में ही 40 लाख से अधिक रुपये में नया ट्रक नागालैंड से खरीदा था. वह सोमवार की रात हाजीपुर के बियाडा इंडस्ट्रियल एरिया से मिनरल वाटर का 2000 कार्टन ट्रक में लोड करके निकला. कुछ दूर आगे निकला कि एक व्यक्ति मिला उसको 10 हजार रुपये का लोभ दिया. बोला कि इसको कांटी में सुधा डेयरी के पास एक ऑटो आएगा उसपर लोड करवा देना है. वह 10 हजार के लोभ में पर गया और ट्रक में शराब लोड कर लिया. 

 

उत्पाद थानेदार का कहना है कि ट्रक मालिक झूठ बोल रहा है. वह पूर्व में भी शराब की खेप पहुंचा चुका है. उसके पुत्र पर भी शराब मामले में प्राथमिकी दर्ज होने की बात सामने आयी है. इसका सत्यापन किया जा रहा है. इधर, गायघाट के बेनीबाद थाना क्षेत्र के गगराहा में एक झोपड़ी से 16 कार्टन विदेशी शराब बरामद किया गया है.

 

हालांकि, छापेमारी के दौरान तस्कर फरार हो गया. उनकी पहचान स्थानीय चंदेश्वर राय व मिथिलेश कुमार के रूप में किया गया है. दोनों के खिलाफ उत्पाद थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही