Search

 
 
 

Muzzafarpur : प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा, फिर मंदिर में कराई शादी

Muzzafarpur :  कटरा थाना क्षेत्र निवासी एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने रामपुर गांव पहुंचा था. इसी दौरान ग्रामीणों ने दोनों को एक साथ देख लिया. इसके बाद युवक को पकड़ लिया और दोनों से पूछताछ की गई. पूछताछ में दोनों ने बताया कि उनका लंबे समय से प्रेम संबंध चल रहा है.
 
प्रेमी-प्रेमिका शादी
  • परिजनों की सहमति से मंदिर में कराई शादी

Muzzafarpur :  जिले के औराई थाना क्षेत्र स्थित रामपुर गांव में प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर शादी करा दी. हालांकि यह शादी दोनों पक्षों के परिजनों की सहमति के बाद शिव मंदिर में ले जाकर कराई गई. 

 

इसे भी पढ़ें

 

जानकारी के अनुसार, कटरा थाना क्षेत्र निवासी एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने रामपुर गांव पहुंचा था. इसी दौरान ग्रामीणों ने दोनों को एक साथ देख लिया. इसके बाद युवक को पकड़ लिया और दोनों से पूछताछ की गई. पूछताछ में दोनों ने बताया कि उनका लंबे समय से प्रेम संबंध चल रहा है. 

 

इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों पक्षों के परिजनों को सूचना दी. मामले की जानकारी मिलने के बाद दोनों पक्षों के परिजन मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मौजूदगी में काफी देर तक बातचीत की. आखिरकार परिजनों ने युवक-युवती के रिश्ते को स्वीकार किया और दोनों की शादी कराने का फैसला किया. 

 

इसके बाद दोनों को औराई प्रखंड परिसर स्थित शिव मंदिर ले जाया गया, जहां पंडित रौशन कुमार झा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दोनों की शादी कराईं.  युवती के पिता के नहीं होने के कारण समाजसेवी आरजू अहसन करीमी ने कन्यादान की रस्म निभाई.

 

शादी की रस्म पूरी होने के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया और नवदंपती के सुखी वैवाहिक जीवन की कामना की. रात के समय प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक के पकड़े जाने और फिर उसी रात दोनों की शादी करा दिए जाने की घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही