Search

 
 
 

पटना में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महागठबंधन का लोकभवन मार्च, तेजस्वी समेत कई नेता हिरासत में

Patna News : मार्च से पहले तेजस्वी यादव विधानसभा गोलंबर पहुंचे. महागठबंधन ने सुबह 10 बजे मार्च शुरू किया. प्रदर्शनकारियों को देखते हुए पुलिस ने कई जगह बैरिकेडिंग कर दिया था. राज्यपाल से मुलाकात के बाद बाहर निकले तेजस्वी यादव ने कहा कि समय लेने के बावजूद उनके शांतिपूर्ण मार्च को बैरिकेडिंग लगाकर रोका गया.
 
लोकभवन मार्च

Patna News : पटना में गुरुवार को महागठबंधन ने तेजस्वी यादव के नेतृत्व में लोकभवन मार्च निकाला गया. इस दौरान महागठबंधन ने चुनाव आयोग और SIR के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया. इस मार्च में तेजस्वी यादव, राज्यसभा सांसद मीसा भारती, VIP सुप्रीमो मुकेश सहनी, सीमा कुशवाहा समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे.

 

इसे भी पढ़ें...

 

मार्च से पहले तेजस्वी यादव विधानसभा गोलंबर पहुंचे. महागठबंधन ने सुबह 10 बजे मार्च शुरू किया. प्रदर्शनकारियों को देखते हुए पुलिस ने कई जगह बैरिकेडिंग कर दिया था. राज्यपाल से मुलाकात के बाद बाहर निकले तेजस्वी यादव ने कहा कि समय लेने के बावजूद उनके शांतिपूर्ण मार्च को बैरिकेडिंग लगाकर रोका गया.

 

पुलिस को एके-47 के साथ खड़ा कर दिया गया. उन्होंने सवाल उठाया कि यदि बंदूक का बटन दब जाता तो क्या होता, जिसकी जानकारी उन्होंने राज्यपाल को भी दी है. 

 

उन्होंने जनता के सामने बेईमानी का पर्दाफाश होने का दावा करते हुए राहुल गांधी से बातचीत और प्रदर्शन के निमंत्रण का जिक्र किया और बताया कि इस लड़ाई में झारखंड का महागठबंधन भी साथ है और वे सब राष्ट्रपति भवन तक जाएंगे.


उन्होंने आरोप लगाया कि ज्ञानेश कुमार, प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री ने वोट चोरी के जरिए देश के लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाया है. तेजस्वी यादवे ने कहा कि ज्ञानेश कुमार ने चुनाव में कथित धांधली कर भाजपा को सत्ता में आने रास्ता साफ किया. हमारी सिर्फ यही मांग है कि देश में निष्पक्ष चुनाव होना चाहिए. मार्च में ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, SIR पर सवालों का जवाब और बिहार में दोबारा चुनाव कराने की मांग की गई.  


मार्च के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव की स्थिति हो गई. सड़क पर बैठे प्रदर्शनकारियों पुलिस हटाने लगी तभी धक्का-मुक्की भी हुई. पुलिस ने तेजस्वी यादव समेत कई नेता व कार्यकर्ता को हिरासत में लिया है. इससे पहले बुधवार को भी महागठबंधन ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया था.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही