Search

 
 
 

भारत दौरे पर म्यांमार के राष्ट्रपति, बोधगया के महाबोधि मंदिर में की पूजा-अर्चना

म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग शनिवार को पांच दिन (30 मई से 3 जून) के आधिकारिक दौरे पर भारत पहुंचे. भारत आगमन के बाद उन्होंने सबसे पहले बिहार के बोध गया स्थित महाबोधी मंदिर में भगवान बुद्ध के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की.
 

Lagatar Desk :  म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग शनिवार को पांच दिन (30 मई से 3 जून) के आधिकारिक दौरे पर भारत पहुंचे. भारत आगमन के बाद उन्होंने सबसे पहले बिहार के बोध गया स्थित महाबोधी मंदिर में भगवान बुद्ध के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की.

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर भारत आए राष्ट्रपति गया हवाई अड्डे पर पहुंचे, जहां से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सड़क मार्ग से वे बोधगया पहुंचे. यहां मंदिर प्रबंधन समिति, पुजारियों और बौद्ध भिक्षुओं ने पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया. 

 

 

महाबोधि मंदिर पहुंचकर राष्ट्रपति ने मंदिर के गर्भगृह में भगवान बुद्ध की प्रतिमा के समक्ष विशेष प्रार्थना की. उन्होंने पवित्र बोधि वृक्ष के दर्शन और पूजन भी किया. बोधगया बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए दुनिया के सबसे पवित्र स्थलों में से एक है, क्योंकि यहीं भगवान बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी. 

 

दिल्ली में होगी अहम बैठक

बता दें कि राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग दौरे के दौरान नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. इस दौरान दोनों देशों के बीच राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक सहयोग से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी. 

 

राष्ट्रपति बनने के बाद यह उनका पहला विदेश दौरा है, इसलिए इसे दोनों देशों के रिश्तों के लिए काफी अहम माना जा रहा है. विशेषज्ञों के अनुसार, म्यांमार भारत का एक महत्वपूर्ण पड़ोसी देश है. पूर्वोत्तर राज्यों की सुरक्षा, व्यापार, कनेक्टिविटी परियोजनाओं और प्राकृतिक संसाधनों के लिहाज से म्यांमार की भूमिका काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही