Search

 
 
 

पलामू में रहस्मयी बीमारी मामला: दूषित सरसों तेल से एपिडेमिक ड्रॉप्सी की आशंका, जांच जारी

पलामू जिले के एक ही परिवार के बीमार लोगों का हाल जानने के लिए वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने सोमवार को रिम्स ट्रॉमा सेंटर का दौरा किया. उनके साथ स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह, संयुक्त सचिव दिनेश यादव, रिम्स के कार्यकारी निदेशक, चिकित्सा अधीक्षक और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे.
 

Ranchi: पलामू जिले के एक ही परिवार के बीमार लोगों का हाल जानने के लिए वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने सोमवार को रिम्स ट्रॉमा सेंटर का दौरा किया. उनके साथ स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह, संयुक्त सचिव दिनेश यादव, रिम्स के कार्यकारी निदेशक, चिकित्सा अधीक्षक और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें:

निरीक्षण के दौरान मंत्री और अधिकारियों ने डॉक्टरों से मरीजों की स्थिति की जानकारी ली और इलाज की समीक्षा की. उन्होंने निर्देश दिया कि मरीजों के इलाज के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम बनाई जाए. जरूरत पड़ने पर देश के बड़े अस्पतालों के विशेषज्ञों से टेली-कंसल्टेशन लिया जाए. अगर मरीज की हालत के अनुसार जरूरत हो तो समय पर दूसरे बड़े अस्पताल में रेफर भी किया जाए.

 

अधिकारियों ने दवाओं, जांच और इलाज की पूरी व्यवस्था की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि मरीजों के इलाज में किसी तरह की कमी नहीं होनी चाहिए और सभी जरूरी संसाधन हर समय उपलब्ध रहें.

 

घटना में जिन लोगों की मौत हुई है, उनके पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल बोर्ड बनाने का भी निर्देश दिया गया है. इससे मौत के कारणों की वैज्ञानिक और निष्पक्ष जांच हो सकेगी.

 

डॉक्टरों के शुरुआती आकलन में आशंका जताई गई है कि यह मामला एपिडेमिक ड्रॉप्सी बीमारी का हो सकता है. यह बीमारी अक्सर दूषित सरसों का तेल खाने से होती है. हालांकि, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है. इसके लिए जैविक और खाद्य नमूने लेकर फॉरेंसिक और लैब जांच कराई जाएगी. जांच रिपोर्ट आने के बाद ही बीमारी के सही कारण की आधिकारिक पुष्टि की जाएगी.

 

रिम्स प्रशासन ने कहा कि सभी मरीजों का इलाज विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में तय चिकित्सा प्रोटोकॉल के अनुसार किया जा रहा है और उन्हें बेहतर इलाज उपलब्ध कराने की पूरी कोशिश की जा रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही