Search

 
 
 

Ranchi News: रिम्स ने मुफ्त नीट-यूजी कोचिंग के लिए 30 छात्रों का चयन किया, सूची जारी

राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) ने अपने मुफ्त नीट-यूजी कोचिंग कार्यक्रम के लिए चयनित 30 छात्रों की सूची जारी कर दी है. यह चयन स्क्रीनिंग टेस्ट के आधार पर किया गया है.
 

Ranchi: राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) ने अपने मुफ्त नीट-यूजी कोचिंग कार्यक्रम के लिए चयनित 30 छात्रों की सूची जारी कर दी है. यह चयन स्क्रीनिंग टेस्ट के आधार पर किया गया है.

इसे भी पढ़ें:

रिम्स की ओर से बताया गया है कि इस कोचिंग कार्यक्रम का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और मेधावी छात्रों को मेडिकल प्रवेश परीक्षा की बेहतर तैयारी का अवसर देना है.

 

चयनित छात्रों की सूची रिम्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है. छात्र वेबसाइट पर जाकर अपना नाम देख सकते हैं.

 

रिम्स प्रबंधन ने चयनित सभी छात्रों को 3 जुलाई 2026 को संस्थान में उपस्थित होने के लिए कहा है. उन्हें अपने सभी मूल दस्तावेज और जरूरी प्रमाण पत्र साथ लाने होंगे.

 

दस्तावेजों की जांच और नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मुफ्त नीट-यूजी कोचिंग कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही