Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Splitsvilla16 के नए प्रोमो में मिस्ट्री गर्ल की एंट्री, वाइल्ड कार्ड से ‘सिस्टम होगा हैंग’

स्प्लिट्सविला के सीजन 16 का नया प्रोमो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर हलचल तेज हो गई है. प्रोमो में ‘डोम सेशन’ के दौरान एक मिस्ट्री गर्ल की एंट्री दिखाई गई है, जिसे देखकर सभी कंटेस्टेंट हैरान रह जाते हैं
Advertisement
Advertisement

Lagatar desk : स्प्लिट्सविला के सीजन 16 का नया प्रोमो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर हलचल तेज हो गई है. प्रोमो में ‘डोम सेशन’ के दौरान एक मिस्ट्री गर्ल की एंट्री दिखाई गई है, जिसे देखकर सभी कंटेस्टेंट हैरान रह जाते हैं. इसके बाद फैंस क्यास लगा रहे हैं कि यह वाइल्ड कार्ड एंट्री कहीं रुरु ठाकुर की तो नहीं है.

 

नया प्रोमो हुआ वायरल

शो के लेटेस्ट प्रोमो में एल्विश यादव कहते नजर आते हैं, सिस्टम हैंग होने वाला है. इसके तुरंत बाद एक नई लड़की को विला में एंट्री करते हुए दिखाया जाता है. हालांकि, मेकर्स ने अभी तक इस मिस्ट्री गर्ल की पहचान को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है.

 

 

क्या रुरु ठाकुर की होगी वापसी

आने वाले एपिसोड को लेकर पहले से ही कई स्पॉइलर सामने आ चुके हैं. फैंस का रुझान है कि शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर रुरु ठाकुर की वापसी हो सकती है. प्रोमो में एक लड़की को व्हाइट ड्रेस में ‘डोम सेशन’ की ओर चलते हुए दिखाया गया है. उसे देखकर वहां मौजूद कंटेस्टेंट हैरान रह जाते हैं और कुछ वाह भी कहते हुए सुनाते हैं.हालांकि, कुछ दर्शकों का रुझान है कि यह कोई और भी हो सकता है, क्योंकि रुरु ठाकुर के शरीर पर कई टैटू हैं, जबकि प्रोमो में दिखाई गई लड़की के टैटू साफ नजर नहीं आते.

 

 

सोशल मीडिया पर बढ़ाए बज

नए प्रोमो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस के बीच चर्चा तेज हो गई है. कई लोग रुरु ठाकुर की एंट्री का इंतजार कर रहे हैं, जबकि कुछ दर्शक इसे किसी नए कंटेस्टेंट की एंट्री भी बता रहे हैं.एक दर्शक ने प्रोमो पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा -आखिरकार अब शो दिलचस्प होने वाला है. वहीं दूसरे दर्शकों ने लिखा-अब पता चलेगा कि योगेश ने आखिर ऐसा क्या कर दिया है.

 

क्या योगेश रावत के साथ बनेगी जोड़ी?

अब तक यह साफ़ नहीं हुआ है कि रुरु ठाकुर शो में कब एंट्री होती है. हालांकि, ऑनलाइन सामने आए स्पॉइलर्स के अनुसार, उनकी जोड़ी योगेश रावत के साथ बन सकती है. कहा जा रहा है कि आगे बढ़ने वाले दोनों इस सीज़न के ‘आइडियल मैच’ भी बन सकते हैं.

 

अगर ऐसा होता है, तो इससे आकांक्षा चौधरी के लिए स्थिति मुश्किल हो सकती है. अब दर्शकों को आने वाले एपिसोड के ऑन-एयर होने का इंतज़ार है, जिससे इस मिस्ट्री गर्ल की असली पहचान सामने आ सकती है.

 

 

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही