Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

BIT मेसरा में ‘नाद 26’ का समापन, छात्रों ने बिखेरा संगीत का जादू

बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान (BIT) मेसरा में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक संगीत उत्सव ‘नाद 26’ का भव्य समापन हो गया. संस्थान के संगीत क्लब ‘ध्वनि’ द्वारा आयोजित इस उत्सव में छात्रों ने विभिन्न संगीत प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान (BIT) मेसरा में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक संगीत उत्सव ‘नाद 26’ का भव्य समापन हो गया. संस्थान के संगीत क्लब ‘ध्वनि’ द्वारा आयोजित इस उत्सव में छात्रों ने विभिन्न संगीत प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया.

Uploaded Image

उत्सव की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसमें संगीत संकाय सदस्य अल्का श्रीवास्तव मुख्य रूप से उपस्थित रहीं. इसके बाद संस्थान प्रार्थना प्रस्तुत की गई. ‘षडज’ सांस्कृतिक प्रस्तुति के अंतर्गत हरजैयाँ, पिंक पोनी क्लब, ओरेगानो अफेयर्स, अकापेला, साज़, कर्ली टेल्स और नेक्सटोन जैसे समूहों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया. कार्यक्रम में कव्वाली और वाद्य संगीत की आकर्षक प्रस्तुतियां भी देखने को मिलीं.

 

उत्सव का मुख्य आकर्षण विभिन्न संगीत प्रतियोगिताएं रहीं, जिनमें भारतीय, पश्चिमी और शास्त्रीय गायन के साथ-साथ वाद्य संगीत को भी शामिल किया गया. ‘अलंकार’, ‘यूफनी’ और ‘रागेश्री’ जैसी गायन प्रतियोगिताओं के साथ ‘धुन’ वाद्य प्रतियोगिता और लाइव कराओके सत्र ने छात्रों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित की.

 

प्रतियोगिताओं के विजेता :

अलंकार (भारतीय शैली एकल गायन): प्रथम – हिमांशु शर्मा, द्वितीय – कुमार आर्यन, तृतीय – रागिनी दत्ता

धुन (वाद्य संगीत): प्रथम – आदिश बी, द्वितीय – श्रिल, तृतीय – अक्षय सोय

यूफनी (पश्चिमी शैली एकल गायन): प्रथम – मयंक बरवालिया, द्वितीय – समृद्धि, तृतीय – स्वाति रंजन

रागेश्री (शास्त्रीय गायन): प्रथम – माधवी मृणाल, द्वितीय – अरित्रा किलिकदार, तृतीय – अलंकृता भराली

मंद्रा मेहेम (बैंड प्रतियोगिता): प्रथम – द मोक्ष प्रोजेक्ट, द्वितीय – नेक्सटोन

 

उत्सव की खास झलकियों में ‘मंद्रा मेहेम’ बैंड प्रतियोगिता और ‘स्पिटफायर’ रैप प्रतियोगिता शामिल रहीं, जिनमें प्रतिभागियों ने ऊर्जावान प्रस्तुतियां दीं. साथ ही अंताक्षरी प्रतियोगिता ने भी माहौल को रोचक बनाए रखा.

 

समापन समारोह ‘निषाद’ कैट हॉल में आयोजित हुआ, जिसमें विभिन्न श्रेणियों के प्रतिभागियों ने अंतिम प्रस्तुतियां दीं. निषाद (ओवरऑल विजेता): प्रथम – मयंक बरवालिया, द्वितीय – समृद्धि, तृतीय – श्रिल

 

अंत में एक प्रतिभागी को ‘वॉयस ऑफ नाद 26’ का खिताब भी प्रदान किया गया. ‘नाद 26’ ने छात्रों को संगीत की विविध विधाओं में अपनी प्रतिभा दिखाने का सशक्त मंच प्रदान करते हुए यादगार समापन दर्ज किया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही