Search

 
 
 

वृषकर्मा' के इवेंट में कुर्सी से गिरे नागा चैतन्य, वीडियो वायरल

साउथ एक्टर नागा चैतन्य का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह एक इवेंट के दौरान स्टेज पर कुर्सी से गिरते हुए नजर आ रहे हैं, जिसे देखकर फैंस हैरान रह गए.
 

Lagatar desk : साउथ एक्टर नागा चैतन्य का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह एक इवेंट के दौरान स्टेज पर कुर्सी से गिरते हुए नजर आ रहे हैं, जिसे देखकर फैंस हैरान रह गए.

 

स्टेज पर बिगड़ा बैलेंस

दरअसल, बीते दिन हैदराबाद में फिल्म ‘वृषकर्मा’ के लॉन्च इवेंट का आयोजन किया गया था, जिसमें नागा चैतन्य भी शामिल हुए. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्टर स्टेज पर पहुंचकर आयोजकों को नमस्ते करते हैं और कुर्सी पर बैठने की कोशिश करते हैं.

हालांकि जैसे ही वह बैठने जाते हैं, उनका बैलेंस बिगड़ जाता है और वह कुर्सी समेत पीछे की ओर गिर पड़ते हैं. गिरने के बाद आसपास मौजूद लोग और आयोजक तुरंत उनकी मदद के लिए दौड़ पड़ते हैं.

 

 

गंभीर चोट नहीं आई

वीडियो में यह भी देखा गया कि गिरने के बाद नागा चैतन्य कुछ पल के लिए असहज दिखे, लेकिन उन्होंने स्थिति को संभाल लिया और मुस्कुराते हुए खड़े हो गए. राहत की बात यह रही कि इस घटना में उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई.यह वीडियो सामने आने के बाद फैंस उनकी सेहत को लेकर चिंता जता रहे हैं, वहीं कई लोग उनके शांत और संयमित रवैये की तारीफ भी कर रहे हैं.

 

निजी जिंदगी को लेकर भी रहते हैं चर्चा में

नागा चैतन्य अपनी फिल्मों के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. उन्होंने अक्टूबर 2017 में अभिनेत्री सामंथा रूथ प्रभु से शादी की थी, लेकिन दोनों ने अक्टूबर 2021 में अलग होने की घोषणा कर दी और बाद में उनका तलाक हो गया.

इसके बाद नागा चैतन्य का नाम अभिनेत्री शोभिता धुलिपाला के साथ जुड़ा और दिसंबर 2024 में दोनों ने शादी कर ली.वहीं सामंथा रूथ प्रभु ने फिल्ममेकर राज निदिमोरू के साथ रिलेशनशिप में रहने के बाद दिसंबर 2025 में शादी कर ली.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही