Search

 
 
 

नागालैंड के राज्यपाल नंदकिशोर यादव ने नीतीश कुमार से की मुलाकात

बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नंद किशोर यादव को नागालैंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है. राज्यपाल नियुक्त किए जाने के बाद नंद किशोर यादव ने शनिवार को सीएम आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की.
 

Patna : बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नंद किशोर यादव को नागालैंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है. राज्यपाल नियुक्त किए जाने के बाद नंद किशोर यादव ने शनिवार को सीएम आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की. 

 

इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनका स्वागत किया और नागालैंड का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर उन्हें बधाई दी. दोनों नेताओं के बीच करीब 15 मिनट तक मुलाकात हुई है. मुख्यमंत्री आवास पर हुई इस मुलाकात को औपचारिक बताया गया.

 

दरअसल, बीते पांच मार्च को देश के कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में राज्यपाल और उपराज्यपाल पदों पर बड़ा फेरबदल किया गया था. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 9 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में राज्यपाल तथा उपराज्यपाल की नियुक्ति और तबादलों को मंजूरी दे दी थी. नंद किशोर यादव लंबे समय से बिहार की राजनीति में सक्रिय रहे हैं और कई बार मंत्री तथा विधानसभा अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही