Search

 
 
 

नागरमल मोदी सेवा सदन के 69 साल पूरे, राज्यपाल बोले- इलाज के साथ मरीजों का भरोसा जीतना भी जरूरी

Ranchi News: राज्यपाल ने कहा कि वर्ष 1958 में एक छोटे मातृत्व गृह के रूप में शुरू हुआ सेवा सदन आज एक बड़े बहुविशेषता अस्पताल के रूप में अपनी पहचान बना चुका है. करीब सात दशक का यह सफर मेहनत, सेवा और लोगों के सहयोग से संभव हुआ है. उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज ही मजबूत देश की नींव है.
 
सेवा सदन में कार्यक्रम

Ranchi News: नागरमल मोदी सेवा सदन का 69वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. उन्होंने कहा कि अस्पताल में मरीजों का इलाज करना ही काफी नहीं है. मरीजों के साथ संवेदनशीलता और सम्मान से व्यवहार करना भी जरूरी है.

 

राज्यपाल ने कहा कि वर्ष 1958 में एक छोटे मातृत्व गृह के रूप में शुरू हुआ सेवा सदन आज एक बड़े बहुविशेषता अस्पताल के रूप में अपनी पहचान बना चुका है. करीब सात दशक का यह सफर मेहनत, सेवा और लोगों के सहयोग से संभव हुआ है. उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज ही मजबूत  देश की नींव है. आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को कम खर्च में बेहतर इलाज उपलब्ध कराने में ऐसे अस्पतालों की अहम भूमिका है.

इसे भी पढ़ें - 

 

राज्यपाल ने सेवा सदन के मूल मंत्र "कम खर्च, समुचित इलाज, सही व्यवहार" की सराहना की. उन्होंने कहा कि मरीज अस्पताल में सिर्फ बीमारी लेकर नहीं आता, बल्कि उसके साथ चिंता और उम्मीद भी होती है. इसलिए डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ का व्यवहार भी इलाज का महत्वपूर्ण हिस्सा है.

 

उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक और बेहतर उपकरणों के साथ अस्पताल में साफ-सफाई, मरीजों की सुरक्षा, स्टाफ की ट्रेनिंग और रिसर्च पर भी ध्यान देना जरूरी है. आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं से गरीब परिवारों को स्वास्थ्य सुविधा मिल रही है.

 

कार्यक्रम से पहले राज्यपाल ने अस्पताल के सामुदायिक डायलिसिस विभाग का निरीक्षण किया. उन्होंने मरीजों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और जल्द स्वस्थ होने की कामना की. उन्होंने डॉक्टरों, नर्सिंग और तकनीकी स्टाफ के काम की भी सराहना की.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही