Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नालंदा : करंट की चपेट में आने से किशोर की मौत, शादी का माहौल मातम में बदला

बिहार से एक दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है, जिसमें एक किशोर की जान चली गई. ताजा मामला नालंदा थाना क्षेत्र के नीरपुर गांव का है, जहां मंगलवार को बहन की शादी की तैयारी में लगे 16 वर्षीय किशोर की करंट लगने से मौत हो गई.
Advertisement
Advertisement

Nalanda : बिहार से एक दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है, जिसमें एक किशोर की जान चली गई. ताजा मामला नालंदा थाना क्षेत्र के नीरपुर गांव का है, जहां मंगलवार को बहन की शादी की तैयारी में लगे 16 वर्षीय किशोर की करंट लगने से मौत हो गई. 

 

जानकारी के अनुसार गांव के ही धर्मेंद्र मिस्त्री का पुत्र अंकुश कुमार की चचेरी बहन की शादी थी. वह शादी की तैयारी में परिवार की मदद कर रहा था. तभी वह रात को शौच के लिए खेत की तरफ गया.

 

बताया जाता है कि जंगली जानवरों से फसल की रक्षा करने के लिए खेत के चारों ओर अवैध रूप से नंगे तार बिछाकर उनमें बिजली प्रवाहित की गई थी. तभी अंकुश का पैर इन तारों के संपर्क में आ गया और वह बुरी तरह झुलस गया. उसके दोस्तों ने शोर मचाया और परिजनों को इसकी सूचना दी.

 

आनन-फानन में परिजनों ने अंकुश को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद अंकुश को मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इस घाटना ने शादी वाले घर के उल्लाश को चीख-पुकार में बदल दिया. 

 

लोगों ने बताया कि मकई के खेत में सुरक्षा के नाम पर बिछाए गए मौत के जाल ने उनके मासूम की जान ले ली. उन्होंने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र में इस तरह की अवैध तारबंदी पहले भी छोटी-मोटी घटनाओं का कारण बनती रही है, लेकिन इस बार इसने एक हंसते-खेलते परिवार का चिराग बुझा दिया.

 

घटना की सूचना पुलिस को दी गई. सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू की. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है. पुलिस ने पीड़ित परिवार का बयान दर्ज कर लिया है. अब आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही