Kolkata/NewDelhi : पश्चिम बंगाल में टीएमसी की राजनीति 180 डिग्री घूम गयी है. टीएमसी के उन बागी 19 सांसदों के नामों का खुलासा हो गया है, जिन्होंने लोकसभा स्पीकर को लिखे गये पत्र पर दस्तखत किये थे.
बागी सांसदों की इस सूची में बागी गुट की नेता बारासात सांसद काकोली घोष, बहरामपुर के सांसद युसूफ पठान, मुर्शिदाबाद सांसद अबू ताहिर खान शामिल है.
सूची में कोलकाता साउथ की सांसद सयानी घोष, आसनसोल के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा, मेदिनीपुर की सांसद जून मालिया का नाम भी शामिल है
इनके अलावा कालिपदा सोरेन (झाड़ग्राम), अरूप चक्रवर्ती (बांकुरा), डॉ शर्मिला सरकार (बर्धमान ईस्ट), आसित कुमार मल (बोलपुर), शताब्दी रॉय (बीरभूम) और रचना बनर्जी(हुगली) का नाम भी शामिल है.
लिस्ट में पार्थ भौमिक (बैरकपुर), बापी हलदर (माथुरापुर), मिताली बेग (आरामबाग), दीपक अधिकारी (घाटल), जगदीश चंद्र बसूनिया (कूच बिहार) और खलीलुर रहमान (जांगीपुर) के नाम भी दर्ज है.
बता दें कि पूर्व में काकोली घोष दस्तीदार के नेतृत्व वाले बागी गुट ने दावा किया था कि वे लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर राजग को समर्थन देने की घोषणा करेंगे. उनके साथ गुट में 20 सांसद शामिल हैं.
इसके बाद खबर आयी थी कि इस गुट ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिख कर घोषणा की है कि वे टीएमसी से अलग हो गये हैं और अब राजग का समर्थन करेंगे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment