Jadugoda: नरवा पहाड़ स्थित कदमा के नया ग्राम प्रधान नरसिंह हेंब्रम को बनाया गया है. नरसिंह हेंब्रम को ग्राम सभा ने खूंटकट्टी वंशानुगत मांझी बाबा के रूप में नियुक्त किया गया. वंशानुगत मांझी बाबा के रूप में नियुक्त होने की औपचारिक सूचना पूर्वी सिंहभूम जिले के उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर शुक्रवार को दी.
यहां बताते चले कि बीते 1 फरवरी को संथाल प्रथागत कानून के अनुसार ग्राम सभा की बैठक बुलाई गई थी. बैठक में गांव की ओर से अमित हेंब्रम, भादो माझी, गुरवा हेंब्रम मानसिंह माझी ,सुमित्रा हेंब्रम, जीत राय हेंब्रम, उज्जवल बास्के समेत ग्राम कदमा के रैयतों एवं ग्रामवासियों की मौजूदगी में नरसिंह हेंब्रम को नया ग्राम प्रधान चुना गया.
जानकारी हो कि हितकु पंचायत के ग्राम कदमा (नरवा पहाड़) एक परंपरागत संथाल ग्राम है, जहां ग्राम प्रशासन सदियों से खूंटकट्टी वंशानुगत मांझी व्यवस्था के तहत संचालित होता आया है. पूर्व में वंशानुगत मांझी भादो माझी को मनोनीत किया गया था. बाद में पद त्याग के उपरांत दोबारा ग्राम सभा के पुनर्गठन के बाद नरसिंह हेंब्रम को नया ग्राम प्रधान नियुक्त किया गया, ताकि पारंपरिक सामाजिक व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा सकेगा.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment