Lagatar Desk : NASA का Artemis II मिशन अब अपने अंतिम चरण में है. अंतरिक्ष यात्री चांद से ऐतिहासिक यात्रा पूरी करने के बाद धरती पर लौट रहे हैं और जल्द ही प्रशांत महासागर में उतरेंगे.
NASA के अनुसार, यह मिशन चांद और धरती के बीच अपनी वापसी यात्रा का “आधा रास्ता” पार कर चुका है. पूर्वी समयानुसार, अंतरिक्ष यात्री 10 अप्रैल रात करीब 8:07 बजे और अमेरिकी समयानुसार 11 अप्रैल शनिवार को 12: 07 मिनट पर सैन डिएगो के पास समुद्र में उतरेंगे.
They're halfway home.
— NASA (@NASA) April 10, 2026
The Artemis II astronauts have hit the "halfway" mark between the Moon and the Earth. They will splash down in the Pacific Ocean around 8:07 pm ET on Friday, April 10 (0007 UTC on Saturday, April 11), off the coast of San Diego. pic.twitter.com/CQmOuDTVGh
अमेरिकी नौसेना का जहाज समुद्र से निकालेगा बाहर
मिशन पूरा होने के बाद अमेरिकी नौसेना का जहाज USS John P. Murtha (LPD 26) अंतरिक्ष यात्रियों और Orion यान को समुद्र से सुरक्षित बाहर निकालेगा.
USS John P. Murtha (LPD 26) is underway in the U.S. 3rd Fleet area of operations supporting NASA’s Artemis II mission, standing ready to retrieve the crew and Orion spacecraft following splashdown in the Pacific Ocean. 🚀🌕
— U.S. Indo-Pacific Command (@INDOPACOM) April 9, 2026
Artemis II marks the first crewed mission around the… pic.twitter.com/fVNjMh1F98
बनाया नया रिकॉर्ड
इस मिशन के दौरान अंतरिक्ष यात्रियों ने धरती से सबसे ज्यादा दूरी तय करने का रिकॉर्ड बनाया. वे करीब 2.52 लाख मील (4.06 लाख किमी) दूर तक गए, जो पहले Apollo 13 के रिकॉर्ड से ज्यादा है.
Just got off the phone with our @NASAArtemis II astronauts — they are inspiring a whole new generation of space explorers!
— Senator Ted Cruz (@SenTedCruz) April 10, 2026
With tomorrow's re-entry and splashdown approaching, we could not be more proud of all they have accomplished in space.
Go Artemis! 🇺🇸 pic.twitter.com/YPSJAVsAG4
अंतरिक्ष से देखा सूर्य ग्रहण
इस यात्रा के दौरान क्रू ने अंतरिक्ष से सूर्य ग्रहण का दुर्लभ नजारा भी देखा, जो इस मिशन की खास उपलब्धियों में शामिल है. ओरियन के सोलर पैनल विंग कैमरों से सूर्य ग्रहण की कई तस्वीरें ली गई है, जिसका कोलार्ज बनाया गया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि सूर्य चंद्रमा के पीछे छिपता हुआ नजर आ रहा है और चंद्रमा की डिस्क के चारों ओर एक चमकता हुआ प्रभामंडल उभर रहा है.
The Artemis II crew had the rare chance to see a solar eclipse from space. 🚀🌘☀️
— NASA (@NASA) April 9, 2026
This video stitches together views from Orion's solar array wing cameras throughout the eclipse, showing the Sun as it disappears behind the Moon, revealing a glowing halo around the lunar disk. pic.twitter.com/d3Z64hVbef
कौन-कौन हैं मिशन में शामिल
इस मिशन में चार अंतरिक्ष यात्री शामिल हैं.
- - Reid Wiseman
- - Victor Glover
- - Christina Koch
- - Jeremy Hansen
आगे की तैयारी के लिए अहम मिशन
Artemis II, NASA के Artemis कार्यक्रम का पहला मानवयुक्त (crewed) परीक्षण मिशन है. इसका उद्देश्य भविष्य में इंसानों को फिर से चांद पर भेजने और आगे मंगल ग्रह तक मिशन की तैयारी करना है.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी इस उपलब्धि पर अंतरिक्ष यात्रियों की सराहना की और कहा कि यह मिशन भविष्य में चांद और मंगल पर इंसानी मौजूदगी का रास्ता खोलेगा. बता दें कि करीब 50 साल बाद यह पहला मौका है, जब इंसान चांद के इतने पास जाकर वापस लौट रहे हैं, जिससे अंतरिक्ष अनुसंधान में एक नया अध्याय जुड़ गया है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment