Lagatar Desk : निर्दलीय व भाजपा के समर्थन से राज्यसभा पहुंचे उद्योगपति परिमल नथवानी के बेटे धनराज परिमल नथवानी सपा के टिकट पर सांसद बनेंगे. अगले माह होने वाली राज्यसभा चुनाव में वह यूपी से सपा के प्रत्याशी होंगे. वह जीतेंगे भी, यह तय है. परिमल नथवानी अंबानी समूह के मजबूत खंबा हैं.
इसे भी पढ़ें
इस घटना को राजनीतिक विश्लेषक यह मान रहे हैं कि पिता भाजपा समर्थित उम्मीदवार और बेटा इंडिया गठबंधन में शामिल पार्टी सपा का उम्मीदवार बनेंगे. यानी पिता भाजपा के पक्षधर सांसद और बेटा इंडिया गठबंधन का.
पर, बात सिर्फ इतनी नहीं है, इसे मुख्य चुनाव आयुक्त को लेकर पिछले हफ्ते हुए प्रेस कांफ्रेंस से भी जोड़ कर देखा जाने लगा है. प्रेस कांफ्रेंस में राहुल गांधी ने 19 लोगों की फोटो का पोस्टर दिखाया था. और कहा था कि देश में जो गड़बड़ियां हुई हैं, जो हो रही हैं, उसके पीछे यही 19 लोग हैं.
तब यह सवाल उठा था कि पोस्टर में अडानी तो पहले की तरह मौजूद हैं, लेकिन अंबानी का फोटो क्यों हटा. यह सवाल इसलिए उठा क्योंकि पहले तमाम वक्तव्यों में राहुल गांधी अडानी-अंबानी का नाम लेते रहे हैं. परिमल नथवानी के बेटे धनराज नथवानी को सपा से प्रत्याशी बनने को अब राजनीति ही नहीं, बल्कि कॉरपोरेट स्तर पर भी बड़ी चरनिंग के संकेत के रूप में देखा जा रहा है.

