Search

 
 
 

रिम्स में शिशु सर्जनों का राष्ट्रीय सम्मेलन, नई तकनीकों पर मंथन

रांची के राजेंद्र इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) में बुद्ध बिरसा एसोसिएशन ऑफ पेडिअट्रिक सर्जन्स की ओर से शिशु शल्य चिकित्सा का द्वितीय वार्षिक सम्मेलन के पहले दिन झारखंड और बिहार सहित देश के विभिन्न राज्यों से लगभग 50 से 60 शिशु शल्य चिकित्सकों ने भाग लिया.
 

Ranchi : रांची के राजेंद्र इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) में बुद्ध बिरसा एसोसिएशन ऑफ पेडिअट्रिक सर्जन्स की ओर से शिशु शल्य चिकित्सा का द्वितीय वार्षिक सम्मेलन के पहले दिन झारखंड और बिहार सहित देश के विभिन्न राज्यों से लगभग 50 से 60 शिशु शल्य चिकित्सकों ने भाग लिया.

 

सम्मेलन का उद्देश्य शिशु शल्य चिकित्सा के क्षेत्र में नई तकनीकों, शोध कार्यों और अनुभवों को साझा करना तथा आपसी शैक्षणिक सहयोग को मजबूत बनाना है. इस दौरान विशेषज्ञ डॉक्टरों ने अपने व्याख्यान दिए और जटिल मामलों के इलाज से जुड़े अनुभव साझा किए.

 

कार्यक्रम में बच्चों के मूत्र रोग और हाइपोस्पेडियास के उपचार, दूरबीन विधि से की जाने वाली सर्जरी, बच्चों में ठोस ट्यूमर और रक्त वाहिकाओं से जुड़ी बीमारियों तथा नए अस्पतालों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित शिशु सर्जरी जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई. सम्मेलन के संरक्षक प्रो. डॉ. बिंदे कुमार रहे. सह संरक्षक के रूप में प्रो. डॉ. हिरेंद्र बिरुआ और प्रो. डॉ. विजेंद्र कुमार ने मार्गदर्शन दिया.

 

आयोजन की जिम्मेदारी ऑर्गनाइजिंग प्रेसीडेंट प्रो. डॉ. विनीत कुमार ठाकुर और ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी डॉ. अभिषेक रंजन ने निभाई. सह आयोजन समन्वयक के रूप में डॉ. संदीप कुमार राहुल, डॉ. श्याम सुंदर साहू, डॉ. दिगंबर चौबे और डॉ. शिशिर कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही