Search

 
 
 

रांची में मक्का अनुसंधान की राष्ट्रीय बैठक 9 से 11 अप्रैल तक

बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू), रांची और भारतीय मक्का अनुसंधान संस्थान, लुधियाना के संयुक्त तत्वावधान से एक राष्ट्रीय बैठक आयोजित की गई.
 

Ranchi : बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) और भारतीय मक्का अनुसंधान संस्थान, लुधियाना के संयुक्त तत्वावधान से एक राष्ट्रीय बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में मक्का पर आधारित अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना की राष्ट्रीय समूह की बैठक होगी, जो 9 से 11 अप्रैल तक बीएयू परिसर में आयोजित होगी.

 

कुल मिलाकर करीब 250 प्रतिभागी इस आयोजन में भाग लेंगे. आनुवंशिकी एवं पौधा प्रजनन विभाग की अध्यक्ष डॉ मणिगोपा चक्रवर्ती ने जानकारी साझा कर इस विषय में बताया. 

 

उन्होंने बताया कि 9 अप्रैल को आयोजित उद्घाटन सत्र में भारत सरकार के कृषि अनुसंधान और शिक्षा विभाग के सचिव सह आईसीएआर के महानिदेशक डॉ. मांगीलाल जाट मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे. वहीं, बीएयू के कुलपति डॉ. एस.सी. दुबे और आईसीएआर के उप महानिदेशक (फसल विज्ञान) डॉ. डी.के. यादव कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे.

 

 

बैठक के दौरान मक्का के क्षेत्र, उत्पादन एवं उत्पादकता बढ़ाने के उपायों के साथ-साथ जलवायु परिवर्तन के अनुकूल (क्लाइमेट स्मार्ट) प्रभेदों के विकास पर विस्तृत चर्चा की जाएगी. इसके अतिरिक्त, बीते वर्ष देशभर के कृषि विश्वविद्यालयों और अनुसंधान संस्थानों में हुए मक्का अनुसंधान कार्यों की समीक्षा कर भविष्य के लिए आवश्यक सुधारात्मक कदम भी सुझाए जाएंगे.

 

 

छात्रों ने कहा है कि परीक्षा खत्म होते ही पूरे कॉमर्स विभाग और प्रशासनिक भवन की तालाबंदी की जाएगी. और ये तालाबंदी तब तक जारी रहेगा जब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाते फीस कम करने को लेकर.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही