Search

 
 
 

National News : असम के जोरहाट में AN-32 विमान क्रैश, भारतीय वायु सेना के पांच जवान शहीद, एक इलाजरत

असम के जोरहाट स्थित एयर फोर्स स्टेशन पर शनिवार को लैंडिंग के समय भारतीय वायुसेना का AN-32 विमान क्रैश हो गया. इस हादसे में भारतीय वायुसेना के पांच जवान शहीद हो गए. जबकि को पायलट घायल हैं और उनका इलाज चल रहा है.
 

Lagatar Desk :  असम के जोरहाट स्थित एयर फोर्स स्टेशन पर शनिवार को लैंडिंग के समय भारतीय वायुसेना का AN-32 विमान क्रैश हो गया. इस हादसे में भारतीय वायुसेना के पांच जवान शहीद हो गए. जबकि को पायलट घायल हैं और उनका इलाज चल रहा है. 

 

जान गंवाने वाले जवानों में स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह, फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार, सार्जेंट जितेंद्र शर्मा, अग्निवीरवायु खेमाराम कुमावत और अग्निवीरवायु दानिश आलम शामिल हैं.  भारतीय वायुसेना ने दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश दिए हैं.

 

 

भारतीय वायुसेना ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है. आईएएफ ने अपने पोस्ट में लिखा है कि भारतीय वायु सेना को असम के जोरहाट में हुए प्लैन क्रैश में पांच जवानों के खोने का गहरा दुख है.

 

लिखा कि स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह, फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार, सार्जेंट जितेंद्र शर्मा, अग्निवीरवायु खेमाराम कुमावत और अग्निवीरवायु दानिश आलम ने ड्यूटी के दौरान सर्वोच्च बलिदान दिया है.  IAF शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती है और दुख की इस घड़ी में मजबूती से उनके साथ खड़ी है.

 

 

 

AN-32 एक मालवाहक और परिवहन विमान है, जिसका उपयोग भारतीय वायु सेना सैनिकों, उपकरणों और जरूरी सामान को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने के लिए करती है. यह विमान खासतौर पर उत्तर-पूर्वी राज्यों और सीमावर्ती इलाकों जैसे कठिन क्षेत्रों में काम आता है. 

 

 

सोवियत डिजाइन पर आधारित इस दो इंजन वाले टर्बोप्रॉप विमान को कठिन मौसम और ऊंचाई वाले इलाकों में बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार किया गया है. यह एक बार में लगभग 7.5 टन सामान, 50 यात्रियों या 42 पैराट्रूपर्स को ले जा सकता है. 

 


बता दें कि इससे पहले 5 मार्च को जोरहाट एयर फोर्स स्टेशन से एक दो-सीटर लड़ाकू विमान नियमित उड़ान पर रवाना हुआ था. शाम करीब 7:42 बजे उसका ग्राउंड कंट्रोल से संपर्क टूट गया था, जिसके बाद विमान का पता नहीं चल सका था. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Scan QR Code
Available on App Store & Play Store
Download for Android Download for iOS
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही